दुनियादारी से दूर जश्न में डूबी एक्ट्रेस, शिल्पा शिंदे संग विवाद के बीच हिना खान-रॉकी भूले पहली सालगिरह, फैंस ने दिलाया याद

दुनियादारी से दूर जश्न में डूबी एक्ट्रेस, शिल्पा शिंदे संग विवाद के बीच हिना खान-रॉकी भूले पहली सालगिरह, फैंस ने दिलाया याद

टीवी एक्ट्रेस हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके फैंस और शुभचिंतकों ने ही उन्हें इस खास मौके की याद दिलाई, जो शिल्पा शिंदे के साथ चल रहे विवाद के बीच लगभग भूल ही गए थे। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिना ने इशारा किया कि वह और रॉकी अपनी सालगिरह के बारे में लगभग भूल ही गए थे, जब तक कि फैंस ने उन पर प्यार और शुभकामनाओं की बौछार नहीं कर दी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट शेयर कर यह खुलासा किया है, जिस पर कुछ लोगों ने कमेंट कर कहा कि इस विवाद के कारण कपल अपनी पहली सालगिरह भी भूल गए।

हिना खान-रॉकी की पहली सालगिरह

हिना खना ने 6 जून 2026 की रात को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में एक कार्ड था जिस पर लिखा था, ‘हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।’ दूसरी स्लाइड में एक केक था जिस पर लिखा था, ‘हैप्पी एनिवर्सरी HIRO।’ बाकी तस्वीरों में फैंस के भेजे गए फूलों के गुलदस्ते और दिल को छू लेने वाले नोट की झलक दिखाई है।

हिना खान का फैंस और फैमिली के लिए स्पेशल नोट

हिना ने पोस्ट के साथ अपने फैंस और पति के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा, ‘तारीखें मायने नहीं रखतीं, पल मायने रखते हैं और अपने जन्मदिन के अलावा हमें कुछ भी याद नहीं रहता। हमेशा से ऐसा ही रहा है।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने परिवार वालों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने इस खास मौके की याद दिलाई। हिना ने आगे लिखा, ‘हमारे परिवारों और शुभचिंतकों का शुक्रिया कि उन्होंने हमें याद दिलाया कि यह हमारी पहली सालगिरह है।’ पोस्ट के तुरंत बाद कमेंट सेक्शन बधाई और शुभकामनाओं से भर गया।

हिना और रॉकी की शादी को हुए 1 साल

हिना खान और रॉकी जायसवाल की पहली मुलाकात मशहूर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी, जहां रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते थे और हिना ने अक्षरा का किरदार निभाया था। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

ये भी पढे़ं-

बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, ‘मॉलीवुड टाइम्स’ ने ‘बंदर’ को दी मात, बॉबी देओल की फिल्म हुई चारों खाने चित

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरे दिन कलेक्शन में आई गिरावट

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp