खूब तारीफों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर

खूब तारीफों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों की खूब तारीफ होती है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पातीं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बंदर भी ऐसी ही साबित हो रही है। बॉबी देओल स्टारर ये फिल्म पहले दिन महज 50 लाख रुपयों की ही कमाई कर पाई है। करियर में सफलता के पीक पर चल रहे बॉबी की पॉपुलरिटी भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा पा रहे हैं। खास बात ये है कि फिल्म बंदर को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं और सीरियस फिल्म के तौर पर काफी तारीफें बटोर रही है। 

पहले दिन कमाए महज 50 लाख रुपये

Sacnilk के अनुसार फिल्म ‘बंदर’ ने भारत में अपने पहले दिन 50 लाख का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को व्यापक स्तर पर रिलीज नहीं किया गया था बल्कि भारत भर में केवल 300 से कुछ अधिक सिनेमाघरों में ही प्रदर्शित किया गया था। फिर भी इसकी ऑक्यूपेंसी दर मात्र 13 प्रतिशत से थोड़ी अधिक रही। हालांकि एक विशिष्ट श्रेणी की, विषय-प्रधान फिल्म के लिए ये आंकड़े निराशाजनक नहीं हैं, लेकिन बॉबी देओल की हालिया वापसी और बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए स्वाभाविक रूप से अपेक्षाएं अधिक थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से कड़ी टक्कर मिली, जिसने अपने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन किया और 2500 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

सच्ची घटना से प्रेरित है कहानी

सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित और अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह क्राइम थ्रिलर एक सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म समर (बॉबी देओल) की कहानी बताती है, जो एक गायक-अभिनेता है जिसका करियर ढलान पर है। उसकी जिंदगी में तब एक चौंकाने वाला मोड़ आता है जब गायत्री (सपना पब्बी) नाम की एक महिला द्वारा बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे अचानक गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके बाद कानूनी दांव-पेच शुरू हो जाते हैं, जिसमें समर, जो अब ‘बंदर’ है, को एक के बाद एक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। हालांकि तारीफों के बाद भी फिल्म कमाई के मामले में उम्मीदों से कम चल रही है। 

ये भी पढ़ें-पेड्डी के डायरेक्टर ने मांगी माफी, जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा था बवाल, फिल्म ने 2 दिनों में कमाए 150 करोड़ रुपये

‘खुद को बोल्ड दिखाना पसंद नहीं’, PEDDI के रिलीज होते ही लोगों को याद आया जाह्नवी कपूर का बयान, खूब हो रहीं ट्रोल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp