
प्रिया बापट ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक बार इंटीमेट सीन करते हुए उन्हें काफी असहजता का सामना करना पड़ा था। साथ ही उन दिनों की भी कड़वी सच्चाई से पर्दा उठाया है जो एक्टर्स को अपने शुरुआती करियर के दौर में झेलनी पड़ती हैं। प्रिया ने ये भी बताया कि कैसे एक एक्टर ने किसिंग के सीन के दौरान उनके साथ कट हो जाने के बाद भी जारी रखा था।
क्या बोलीं प्रिया बापट?
प्रिया ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों का खुलासा किया है। प्रिया ने बताया कि यह घटना ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ जैसी फिल्मों से मिली पहचान से बहुत पहले घटी थी। प्रिया बापट ने एक किसिंग सीन को लेकर अपनी असहजता को भी याद करते हुए बताया कि ‘ये मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। ये सब ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ और बाकी सब कुछ होने से पहले की बात है। फिल्म में सिर्फ एक किसिंग सीन था। स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के दौरान ही मुझे इस पर संदेह और चिंता होने लगी थी। मैं लगातार डायरेक्टर से पूछ रही थी, आपको इसकी यहां क्या जरूरत है? बात ये नहीं है कि मैं किस करना चाहती हूं या नहीं। बात ये है कि… आप इसे कैसे सही ठहराएंगे? आप ये यहां बिल्कुल फिट नहीं बैठता।’ प्रिया ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में हम काफी असुरक्षित होते हैं और बहुत सारी असहजताओं को सहना पड़ता है ताकि हमें करियर में कोई दिक्कत न हो।
सोशल मीडिया क्वीन हैं प्रिया
प्रिया ने अपने करियर में अब तक 36 से ज्यादा फिल्मों, टीवी सीरियल, ओटीटी सीरीज और गानों में काम किया है। प्रिया ने साल 2000 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म का नाम था डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर और इसमें उन्होंने यंग रामाबाई का रोल प्ले किया था। इसके बाद 2003 में आई फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में भी प्रिया ने एक चाइल्ड रोल किया है। इसके बाद प्रिया ने टीवी पर काम किया और ओटीटी सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है।
Birthday Special: दीपिका पादुकोण की 14 साल पुरानी फिल्म ने नेहा कक्कड़ को बनाया था स्टार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
