बॉबी देओल से लेकर राम चरण तक, सिनेमाघरों में इस हफ्ते चलेगा 3 स्टार्स का सिक्का, अजब-गजब फिल्मों से देंगे मनोरंजन का डोज

बॉबी देओल से लेकर राम चरण तक, सिनेमाघरों में इस हफ्ते चलेगा 3 स्टार्स का सिक्का, अजब-गजब फिल्मों से देंगे मनोरंजन का डोज

इस हफ्ते ओटीटी की तरह ही सिनेमघरों में भी बहार है। कई बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं, जिन्हें आप इस हफ्ते थिएटर में देख सकते हैं। राम चरण, वरुण धवन और बॉबी देओल, जैसे नामी सितारों से सजी ये फिल्में सिनेमाघरों में आते ही छा गई है। राम चरण की पेड्डी ने रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं बॉबी देओल डार्क कॉमेडी थ्रिलर ‘बंदर’ भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोगों का दावा है कि अनुराग कश्यप की ये फिल्म दमदार है और उतना ही शानदार बॉबी देओल का रोल भी भी। इसके अलावा एक और फिल्म इस हफ्ते कॉमेडी का तड़का लगाएगी, वो है वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है।’ अन सभी फिल्मों के बारे में आपको विस्तार से बतते हैं।

पेड्डी

राम चरण की ‘पेड्डी’ में जगपति बाबू, जाह्नवी कपूर, द्वियेंदु शर्मा और शिव राजकुमार जैसे कई शानदार कलाकार अहम रोल में हैं। फिल्म एक सपोर्ट्स एक्शन ड्रामा है जो एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी में भारी इमोशन और काफी रोमांच है। फिल्म की कहानी एक गांव के इर्द-गिर्द है जिसकी कोई पहचान नहीं है और इसी गांव में एक खिलाड़ी पेड्डी रहता है, जो अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए अपने खेल को जरिया बनाएगा। फिल्म में एक ऐसा गांव दिखाया गया है, जहां बुनियादी चीजों की भी कमी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, राम चरण की लेडी लव हैं। बात करें राम चरण के किरदार की तो उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। वो एक क्रिकेटर, स्प्रिंटर और पहलवान के रूप में जमे हैं।

रिलीज डेट- 4 जून

प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर

बंदर

बॉबी देओल की ‘बंदर’ मीटू मूवमेंट की कहानी दिखाती है। इस फिल्म में बॉबी देओल एक टीवी एक्टर के रोल में है, जिसकी एक्स गर्लफ्रेंड उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा देती है। फिल्म में सबा आजाद, बॉबी की करेंट गर्लफ्रेंड के रोल में हैं, सपना पब्बी ने एक्स गर्लफ्रेंड का रोल निभाया है। सान्या मल्होत्रा बहन के रोल में हैं। बॉबी के किरदार पर ये आरोप तब लगते हैं, जब उनका करियर डाउनफॉल की ओर होता है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और फिल्म को बॉबी के करियर के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है, लोगों का दावा है कि ये उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस है।

रिलीज डेट- 5 जून
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- डार्क कॉमेडी थ्रिलर

है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में मॉनी रॉय, जिम्मी शेरगिल और मनीष पॉल भी अहम रोल निभा रहे हैं। डेविड धवन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। अगर आप डेविड धवन स्टाइल कॉमेडी के दीवाने हैं, जो बिना सिर पैर के होती हैं तो आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में लव ट्रायंगल, दो शादिया और फिर प्रेग्नेंसी की कहानी देखने को मिलेगी।

रिलीज डेट- 5 जून
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

ये भी पढ़ें: इस वीकेंड OTT पर छाएंगी 3 वेब सीरीज, हर एक में मिलेगा अलग तड़का, कॉमेडी से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर का होगा बोलबाला

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp