TV सीरियल देखकर बनाया सपनों का महल, भक्ति-लग्जरी और रॉयल लुक का कॉम्बो है एल्विश यादव का आलीशान आशियाना

TV सीरियल देखकर बनाया सपनों का महल, भक्ति-लग्जरी और रॉयल लुक का कॉम्बो है एल्विश यादव का आलीशान आशियाना

मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव ने आखिरकार अपने गुड़गांव वाले नए लग्जरी घर का टूर फैंस को कराया, जो किसी आलीशान महल से कम नहीं है। इस दौरान एल्विश ने खुलासा किया कि उनका बचपन से सपना था कि वह अपना घर टीवी सीरियल में नजर आने वाले आलीशान घरों जैसा बनवाएंगे। उन्होंने बेडरूम, लिविंग रूम से लेकर मंदिर तक अपने घर के हर कोने की खूबसूरती दिखाई है और साथ ही घर के इंटीरियर के बारे में भी बात की। 

एल्विश यादव के घर की सबसे खूबसूरत जगह 

होम टूर के दौरान एल्विश ने बताया कि उनके इस आलीशान घर को बनाने में 4 साल से ज्यादा का समय लगा है, जिसका इंटीरियर और बनावट कुछ हद तक टीवी सीरियल वाले घरों की तरह है। एल्विश यादव के घर की सबसे खास जगह उनका पूजा का कमरा है। पूरे घर में हिंदू देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां रखी गई हैं, जो इस घर के माहौल को और भी खूबसूरत बनता है।

सीरियल देख बनाया एल्विश यादव ने घर

इंटीरियर में बेहतरीन फर्नीचर, बारीक कारीगरी, शानदार लाइटिंग और रॉयल सजावट देख आप भी उनके घर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे, जो घर की शोभा को बढ़ाता है। बड़े कमरे, स्टाइलिश फर्नीचर और व्हाइट कलर से सजे इस घर की सीढ़ियां भी बेहद खास है। एल्विश यादव ने बताया कि उन्होंने घर की सीढ़ियां सीरियल वाले घर की तरह बनाई है, जो उनका फेवरेट एरिया भी है। फैंस बंगले के शानदार डिजाइन और सोच-समझकर किए गए इंटीरियर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

Image Source : SCREEN GRAB FROM NAYANDEEPRAKSHIT YTएल्विश यादव का फेवरेट एरिया (सीढ़ियां)

elvish yadav

Image Source : SCREEN GRAB FROM NAYANDEEPRAKSHIT YTलिविंग रूम

elvish yadav

Image Source : SCREEN GRAB FROM NAYANDEEPRAKSHIT YTएल्विश यादव के पहले रूम में भगवान की मूर्तियां

elvish yadav

Image Source : SCREEN GRAB FROM NAYANDEEPRAKSHIT YTडाइनिंग रूम

elvish yadav

Image Source : SCREEN GRAB FROM NAYANDEEPRAKSHIT YTबेडरूम

elvish yadav

Image Source : SCREEN GRAB FROM NAYANDEEPRAKSHIT YTएल्विश यादव के घर का सबसे खास हिस्सा (पूजा स्थान)

elvish yadav

Image Source : SCREEN GRAB FROM NAYANDEEPRAKSHIT YTकिंचन

elvish yadav

Image Source : SCREEN GRAB FROM NAYANDEEPRAKSHIT YTएल्विश यादव का बेडरूम

एल्विश यादव इन शोज के रहे विजेता

एल्विश यादव अब तक कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2023 में बिग बॉस ओटीटी 2 जीता था। इसके बाद एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस का गैंग लीडर के तौर पर जीत हासिल की। वे गेमिंग रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड’ के तीसरे और चौथे सीजन के भी विनर रहे हैं। वहीं, 2025 में एल्विश ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ जीता था।

ये भी पढे़ं-

प्राइम वीडियो की क्राइम-थ्रिलर ‘धीरम’ देखी? मर्डर मिस्ट्री में उलझेगा दिमाग, इंद्रजीत सुकुमारन का एक्शन है गेम चेंजर

आमिर खान की ‘लगान’ 25 साल बाद फिर मचाएगी ‘गदर’, जीते थे 8 नेशनल अवॉर्ड, रिलीज हुआ खास ट्रेलर

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp