‘लाफ्टर शेफ 3’ में फिल्मी हुईं अंकिता लोखंडे-तेजस्वी प्रकाश, राहुल रॉय संग किया डांस, लेकिन कृष्णा अभिषेक की हरकत ने खींचा ध्यान

‘लाफ्टर शेफ 3’ में फिल्मी हुईं अंकिता लोखंडे-तेजस्वी प्रकाश, राहुल रॉय संग किया डांस, लेकिन कृष्णा अभिषेक की हरकत ने खींचा ध्यान

‘लाफ्टर शेफ 3’ न सिर्फ टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। शो के मेकर्स ने एक नया मजेदार प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश 90 के दशक के बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय के साथ डांस करते नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस का फिल्मी अंदाज देख निया शर्मा और राहुल वैद्य उनका मजाक उड़ाते हैं। वहीं, दूसरी ओर इस शो की जान कृष्णा अभिषेक अपनी भोजी अंकिता लोखंडे को डराने के लिए ऐसी हरकत करते हैं कि एक्ट्रेस भागकर अपने पति विक्की जैन के पास जाती हैं और सभी उन्हें हंसाने लगाते हैं।

राहुल रॉय संग अंकिता-तेजस्वी का मजेदार डांस वीडियो

कलर्स के मेकर्स ने लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 का एक मजेदार वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो में देखने को मिलेगा कि कैसे अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश फिल्म ‘आशिकी’ के एक्टर राहुल रॉय के साथ सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सुपरहिट गाने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर डांस करती हैं। यह देख राहुल वैद्य कहते हैं ये बिल्कुल नहीं बदले। इसपर निया शर्मा कहती हैं, ‘नहीं, उल्टा खराब हो गया है मामला’

कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे का उड़ाया मजाक 

इसी वीडियो में आगे देखने को मिलेगा कि कैसे कृष्णा अभिषेक झूले पर एक्ट्रेस अंकिता को जोर से झुलाते हैं और वह डर जाती है। उनकी यह हरकत देख सभी लोग हंसाने लगाते हैं। वहीं, एक्ट्रेस चिल्लाते हुए, अपने पति विक्की जैन को भागकर गले लगा लेती है। इसी दौरान अभिषेक इस कपल को देख मजाक में कहते हैं:

‘ये जितना समीर समीर कर रही हैं। ऐसे ही कई साल पहले विक्की को देखकर अमीरी अमीरी करके उसके पास भागी थी।’

लाफ्टर शेफ में इन स्टार्स की हुई एंट्री

‘लाफ्टर शेफ’ के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और सभी हिट साबित हुए। इस के सारे सीजन भारती सिंह ने होस्ट किए हैं, जो अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं। शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसकी वजह से यह टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है। शो में राहुल रॉय के अलावा हाल ही में एक्टर रणदीप हुड्डा, टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह, ईशान सिंह, सरगुन मेहता और मीका सिंह भी नजर आए थे।

ये भी पढे़ं-

अपराध और तकलीफ से भरा अतीत, फहाद फासिल की 2 घंटे 41 मिनट की फिल्म सस्पेंस भरपूर, धांसू कहानी, IMDb रेटिंग 8

दर्शकों के बाद, कार्तिक आर्यन भी हुए हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ के दीवाने, अनन्या पांडे ने भी की जमकर तारीफ

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp