
बीते साल रिलीज हुई फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। इतना ही नहीं फिल्म ने पब्लिक को सिनेमाघरों में ही रोने पर मजबूर कर दिया था। साथ ही फिल्म के डेब्यू एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा भी स्टार बन गए थे। डायरेक्टर मोहित सूरी की ये जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी और सुपरहिट रही थी। अब एक बार फिर खबर आ रही है कि ये न्यूकमर्स की जोड़ी फिर से पर्दे पर लौटने वाली है। खास बात ये है कि मोहित सूरी ही इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं।
अक्तूबर में शुरू हो जाएगी शूटिंग
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इसी साल अक्तूबर-नवंबर में शुरू होने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो अनीत और अहान की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर भी मोहित सूरी ही डायरेक्ट करने वाले हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म भी एक म्यूजिक लव स्टोरी रहने वाली है। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और निर्माता अक्टूबर-नवंबर में मुख्य शूटिंग शुरू करने का लक्ष्य रख रहे हैं। सैयारा के हिट होने के बाद टीम भी काफी उत्साहित है। फिलहाल, दोनों अभिनेता अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अहान पांडे अली अब्बास जफर की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और जुलाई तक अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने की उम्मीद है। वहीं, अनीत पद्दा शक्ति शालिनी की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने के बाद, दोनों अभिनेता मोहित सूरी के रोमांटिक ड्रामा पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
म्यूजिकल लवस्टोरी के किंग हैं मोहित सूरी
डायरेक्टर मोहित सूरी म्यूजिकल लवस्टोरी के मास्टर डायरेक्टर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कमाल की फिल्में दी हैं और सुपरहिट रही हैं। बीते साल फिल्म सैयारा रिलीज हुई थी और लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने काम किया था और डेब्यू फिल्म से ही दोनों का करियर हिट हो गया है। ऐसे में दोनों के एक बार फिर से साथ आने की खबर से फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और एक और नई कहानी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। अब देखना होगा कि मेकर्स इस फिल्म को लेकर कब अनाउंसमेंट करते हैं।
ये भी पढ़ें–माथे पर किस, हाथ में ट्रॉफी, विराट कोहली पर अनुष्का शर्मा ने इस कदर लुटाया प्यार, लोग लगाने लगे नजर का टीका
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
