
सिंगर और ग्लोबल पॉप स्टार दुआ लिपा ने कथित तौर पर लंदन में एक निजी समारोह में ब्रिटिश अभिनेता कैलम टर्नर से शादी कर ली है। पीपुल पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस जोड़े ने रविवार, 31 मई, 2026 को लंदन के ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल में विवाह किया। शादी समारोह की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। हालांकि, आधिकारिक तस्वीरें अभी जारी नहीं की गई हैं।
सफेद गाउन में सुंदर दिखीं दुआ
इस खास मौके पर, ‘लेविटेटिंग’ गायिका दुआ लिपा सफेद पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग चौड़ी किनारी वाली टोपी और सफेद हील्स के साथ पूरा किया। वहीं, कैलम टर्नर नेवी ब्लू सूट में नजर आए। वायरल हो रही तस्वीरों में दुआ लिपा और कैलुम टर्नर को सिविल सेरेमनी से हाथ में हाथ डाले निकलते देखा गया, जहां परिवार और दोस्तों ने उन पर कॉन्फेटी और फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। इस जोड़े ने निजी शादी का विकल्प चुना, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।
पिछले साल की थी सगाई
पिछले साल, दुआ लिपा ने ब्रिटिश वोग को दिए एक इंटरव्यू में कैलुम टर्नर से अपनी सगाई की पुष्टि की थी, जहां उन्होंने कहा था, हां, हमारी सगाई हो गई है। यह बहुत रोमांचक है। जो लोग नहीं जानते, दुआ लिपा एक मशहूर गायिका और गीतकार हैं। वह अपने गानों जैसे लेविटेटिंग, डांस द नाइट, वन किस, डोंट स्टार्ट नाउ, ब्रेक माय हार्ट आदि के लिए जानी जाती हैं। वहीं, कैलुम टर्नर एक ब्रिटिश अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फैशन मॉडल के रूप में की और बाद में फिल्म और टीवी में काम किया। वह मास्टर्स ऑफ द एयर, द बॉयज इन द बोट, ग्रीन रूम और एम्मा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 36 वर्षीय अभिनेता अगली बार रहस्यमय ड्रामा फिल्म मार्क जेनकिन में नजर आने वाले हैं।
दुआ को भारत से है खास लगाव
बता दें कि दुआ लिपा को भारत से खास लगाव रहा है। साल 2003 में दुआ ने भारत का पहली बार दौरा किया था। इसके बाद 2019 में भी मुंबई में एक सुपरहिट कॉन्सर्ट किया था। बीते 2 साल पहले 2024 में भी दुआ ने भारत में एक कॉन्सर्ट किया था जिसमें उनके दीवाना लाखों लोग पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें- ‘लोग इतने वेल्ले हैं’, क्या Alpha के सेट पर हुआ था आलिया भट्ट-बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने बताया सच
कैसा होता है अंधा प्यार? महज 10 करोड़ में बनी फिल्म करा देगी अहसास, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
