OTT पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की धांसू फिल्म, सुपरहिट रहे थे पिछले दोनों पार्ट

OTT पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की धांसू फिल्म, सुपरहिट रहे थे पिछले दोनों पार्ट

अक्षय कुमार स्टारर सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी 3 जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। डायरेक्टर सुभाष कपूर की इस फिल्म में अक्षय संग अरशद वारसी ने भी लीड रोल निभाया था। बीते साल 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है और आप भी इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

सुपरहिट रहे फिल्म के तीनों पार्ट

बता दें कि जॉली एलएलबी बॉलीवुड की सबसे फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत अरशद वारसी ने की थी। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी लोगों को खूब पसंद आई थी। इसमें सौरभ शुक्ला ने भी जज का रोल निभाया था। इसके साथ ही वमन ईरानी ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाया गया था और 2017 में इसे रिलीज किया गया था। लेकिन खास बात ये रही कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया था और अरशद वारसी नजर नहीं आए थे। हालांकि इस ये फिल्म हिट रही थी लेकिन उम्मीदों से कम ही कमाई कर पाई थी। इसके बाद मेकर्स ने तीसरे पार्ट के लिए दोनों हीरोज को एक साथ लाया और अरशद वारसी संग अक्षय कुमार को भी कास्ट किया था। बीते साल रिलीज हुई ये फिल्म भी कमाई के मामले में अव्वल रही थी और 171 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। 

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म

अब जॉली एलएलबी 3 को ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है और शरुआत में जॉली 1 उर्फ जगदीश्वर मिश्रा की जॉली 2 के साथ टक्कर होती है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी के किरदारों की खूब लड़ाई इसमें दिखाई गई है। इस पार्ट में भी दमदार कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है और लोगों ने इसे काफी प्यार भी दिया है। अगर आप भी इस वीकेंड अच्छी कॉमेडी फिल्मों की तलाश कर रहे हैं तो जॉली एलएलबी 3 एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन पर 8 हजार की थी नौकरी, फिर एक्टिंग में आजमाई किस्मत, 7 साल के संघर्ष के बाद बने ‘गुल्लक’ के अन्नू भैया

कैसे बना था भूल भुलैया के छोटे पंडित का लुक? हंसहंसकर लोटपोट हो गए थे डायरेक्टर प्रियदर्शन, राजपाल यादव ने बताई कहानी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp