
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपराध, बदले और माइंड गेम्स पर आधारित कहानियों की कभी कमी नहीं रही है, लेकिन कुछ कहानियां दर्शकों के दिलो-दिमाग पर अपनी एक अलग छाप छोड़ जाती हैं। डिजिटल स्पेस में ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी ने दस्तक दी जो सीधे तौर पर कानून और एक बेहद शातिर अपराधी के बीच की लुका-छिपी पर आधारित है। यह कहानी किसी आम मार-धाड़ वाली एक्शन थ्रिलर जैसी नहीं है, बल्कि इसमें हर कदम पर बिछाई जाने वाली दिमागी चालें और भेष बदलने वाले ठग की चालबाजी दिमाग के पुर्जे ढीले कर देगी। एक ऐसा अपराधी जो अपने दिमाग और चालों से पुलिस प्रशासन को हमेशा खुद से दो कदम पीछे छोड़ देता है। इस खतरनाक अपरीथी की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखने में कामयाब है।
जब बिल्ली और चूहे के खेल ने लिया नया मोड़
इस सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज का नाम ‘मत्स्य कांड’ है। कहानी का पूरा ताना-बाना मत्स्य थिंड नाम के एक बेहद चतुर और शातिर ठग के इर्द-गिर्द घूमता है। मत्स्य कोई साधारण अपराधी नहीं है, जो हथियारों के दम पर डकैती करता हो, वह अपनी सूझबूझ, भेष बदलने की कला और जादुई चालों से बड़े-बड़े कांड को अंजाम देता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब इस शातिर ठग को पकड़ने का जिम्मा एक बेहद सख्त, बेबाक और खतरनाक पुलिस अधिकारी एसीपी तेजराज सिंह को सौंपा जाता है। इसके बाद शुरू होता है बिल्ली और चूहे का एक ऐसा खेल, जहां हर एपिसोड के साथ सस्पेंस गहराता जाता है और दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि अगले पल कौन किसे मात देने वाला है। अगर इस वेब सीरीज के जॉनर की बात की जाए तो यह मुख्य रूप से एक क्राइम थ्रिलर और कॉन-ड्रामा है। इसमें आपको अपराध की दुनिया के साथ-साथ चालाकी से की जाने वाली चोरियों और ठगी का एक नया रूप देखने को मिलता है। इसके साथ ही पुलिस और मुजरिम के बीच चलने वाला माइंड गेम इसे एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर का तड़का भी देता है।
‘मत्स्य कांड’ की दमदार स्टार कास्ट
इस सीरीज की सफलता में इसके कलाकारों के बेहतरीन अभिनय का बहुत बड़ा योगदान है। मुख्य भूमिका में अभिनेता रवि दुबे नजर आए हैं, जिन्होंने मत्स्य थिंड का रोल निभाया है। भेष बदलने की अपनी कला और अलग-अलग किरदारों के लहजे को उन्होंने बेहद सहजता से अपनाया है। वहीं उनके विरोधी यानी एसीपी तेजराज सिंह के कड़क और खूंखार रोल में रवि किशन ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी है। इन दोनों मुख्य अभिनेताओं के अलावा सीरीज में पीयूष मिश्रा, जोया अफरोज, मधुर मित्तल, राजेश शर्मा और नवदीप तोमर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं, जो कहानी को और ज्यादा मजबूत और दिलचस्प बनाते हैं। इस हाई-इंटेन्सिटी थ्रिलर सीरीज का निर्देशन अजय भूइयां ने किया है। निर्देशक के तौर पर उन्होंने कहानी की रफ्तार और सस्पेंस के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाए रखा है।
कहां देखें इस रोमांचक सीरीज को?
यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है। इसके कुल 11 एपिसोड्स हैं, जो आप इस प्लेटफॉर्म पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर यह सीरीज उन दर्शकों के लिए एक परफेक्ट बिंज-वॉच विकल्प है जो लंबी और घुमावदार कहानियों के शौकीन हैं।
क्या रहा ‘मत्स्य कांड’ का क्लाइमैक्स?
फिल्म या सीरीज का अंत हमेशा उसकी पूरी कहानी की जान होता है। ‘मत्स्य कांड’ का क्लाइमैक्स भी बेहद चौंकाने वाला और उम्मीद से परे है। जैसे-जैसे कहानी अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ती है, एसीपी तेजराज सिंह, मत्स्य के बेहद करीब पहुंच जाते हैं। अंतिम एपिसोड्स में दोनों के बीच की कशमकश अपने चरम पर होती है। क्लाइमैक्स में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है, जहां मत्स्य अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी चाल चलता है। मत्स्य कहानी को एक ऐसे मोड़ पर लाकर छोड़ता है जो इसके अगले सीजन के लिए एक मजबूत जमीन तैयार कर देता है।
‘मत्स्य कांड’ की IMDb रेटिंग
ओटीटी की दुनिया में इस सीरीज को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसकी कड़क कहानी और कलाकारों के दमदार अभिनय की बदौलत IMDb पर ‘मत्स्य कांड’ को 8.5/10 की शानदार रेटिंग मिली हुई है। रेटिंग से साफ है कि ये सीरीज थ्रिलर और सस्पेंस पसंद दर्शकों के लिए कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरेगी।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
