digital products downloads

बिना गॉडफादर के तेजी से आगे बढ़ रहा एक्टर, 9.2 IMDb रेटिंग वाली सीरीज, किया सबको पस्त

बिना गॉडफादर के तेजी से आगे बढ़ रहा एक्टर, 9.2 IMDb रेटिंग वाली सीरीज, किया सबको पस्त

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक सीरीज आई है, जो ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ जैसी चर्चित और हिट सीरीज को भी टक्कर दे रही है। यहां बात हो रही है प्राइम वीडियो की सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ की, जिसका दूसरा सीजन हाल ही में आया है और आते ही हर तरफ बस इसी के चर्चे हैं। इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा और अंबरीश वर्मा लीड रोल में हैं। परमवीर चीमा ने प्रशांत और अंबरीश वर्मा ने जिम्मी की भूमिका निभाई है। दोनों ही कलाकारों ने अपने-अपने रोल और अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया है। टीवीएफ ने अब तक ओटीटी को कई सितारे दिए हैं, जिनमें अब एक और नया नाम जुड़ गया है। ये नाम है अंबरीश वर्मा का, जो अब स्टार बनने की राह में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

आउटसाइडर की शानदार जर्नी

एक्टिंग इंडस्ट्री में कई सितारे रहे हैं, जिन्हें एक्टर बनने की राह में कई रुकावटों का सामना करना पड़ा है। इन रोड़ों से डरकर कुछ ने तो वापसी का रास्ता पकड़ लिया, तो वहीं कई ने स्ट्रगल  का रास्ता चुना और अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। अंबरीश वर्मा भी इन्हीं कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई  है। न कोई गॉडफादर और न फिल्मी बैकग्राउंड, इसके बाद भी उन्होंने ओटीटी पर अपनी जगह पक्की कर ली है और अब खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2’ से अंबरीश के कई क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे पता चलता है कि इंटरनेट इस उभरते स्टार पर फिदा हो गया है।

मिडिल क्लास फैमिली से हैं अंबरीश

अंबरीश वर्मा की निजी जिंदगी की बात करें तो वह गुड़गांव (अब गुरुग्राम) से हैं और एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की है और काफी समय तक अपनी फील्ड में काम भी किया। अंबरीश ने इंजीनियरिंग के अलावा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। आज ओटीटी की दुनिया का उभरता सितारा बनते जा रहे अंबरीश कभी अपनी नौकरी के चलते मुंबई आए थे। वह एक अच्छी कंपनी में अच्छी सैलेरी पर काम कर रहे थे, लेकिन मुंबई आते ही उन्हें भी एक्टिंग का कीड़ा काट गया और इसी जुनून में उन्होंने एक लोकल थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया।

दिन में नौकरी, रात में थिएटर

अंबरीश दिन में नौकरी करते और रात में थिएटर, ऐसे ही जिंदगी गुजरने लगी। लेकिन, उनकी जिंदगी तब बदल गई, जब उन्होंने टीवीएफ जॉइन किया। हालांकि, उन्होंने बतौर एक्टर नहीं, मार्केटिंग डिपार्टमेंट का काम संभालने के लिए टीवीएफ जॉइन की। उन्हें कंटेंट की रीच बढ़ाने का काम सौंपा गया था, जिसमें उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया। इस बीच वह टीवीएफ की कुछ सीरीज में छोटे-मोटे रोल में नजर भी आए। वह टीवीएफ की ‘कॉलेज रोमांस’ में भी दिखाई दिए थे। फिर अंबरीश ने टीवीएफ की नौकरी छोड़कर अपना कंटेंट बनाना शुरू किया और राइटिंग-निर्देशन का काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने 2021 में ‘डूड’ नाम की सीरीज बनाई, जिसमें खुद ही एक्टिंग-डायरेक्शन और राइटिंग का काम किया। फिर उन्हें टीवीएफ की ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ सीजन 1 का ऑफर मिला। यूट्यूब पर आई इस सीरीज को IMDb पर 9.2 रेटिंग मिली है और अब ‘सपने वर्सेस एवरीव सीजन 2’ को लेकर अंबरीश हर तरफ छाए हैं।

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp