digital products downloads

फोटो में बॉय कट लुक में दिख रही क्यूट बच्ची, रह चुकीं एशिया की टॉप ग्लैमरस वुमेन

फोटो में बॉय कट लुक में दिख रही क्यूट बच्ची, रह चुकीं एशिया की टॉप ग्लैमरस वुमेन

सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। कई सेलिब्रिटी रोज इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं, जहां फैंस उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक मशहूर एक्ट्रेस की थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है। तस्वीर में बॉय कट लुक में दिख रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि निया शर्मा है, जो सोशल मीडिया पर हमेशा अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। लोगों के बीच उनका ये लुक काफी चर्चा में बना हुआ है।

स्टाइल ने बना दिया फैशन दिवा

निया शर्मा ने कुछ समय पहले अपने बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसका स्क्रीनशॉट खूब वायरल हो रहा है। ग्लैम में कैसे बोल्डनेस का तड़का लगाना है ये एक्ट्रेस निया बखूबी जानती है। वह अक्सर अपनी इन्हीं अदाओं के चलते खूब सुर्खियां बटोरती हैं। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक निया शर्मा एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में शो ‘काली- एक अग्निपरीक्षा से’ की, जहां उन्होंने अनु का किरदार निभाया। हालांकि, 2011 में ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से उन्हें खास पहचान मिली।

एशिया की ग्लैमरस वुमेन रह चुकी ये टीवी एक्ट्रेस 

निया शर्मा एशिया की टॉप ग्लैमरस वुमेन रह चुकी हैं। ईस्टर्न आई 2017 के अनुसार निया शर्मा ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और माहिर खान को पछाड़ते हुए सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था। 2016 में एक्ट्रेस सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में तीसरे स्थान पर थीं। निया शर्मा सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ और रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।

निया शर्मा ने मन्नारा चोपड़ा को किया रिप्लेस

‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे और तीसरे सीजन के बाद से निया शर्मा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसके पहले सीजन में प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा थीं, जिनकी जगह अब निया शर्मा हैं। हाल ही में उन्हें ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 16’ में प्रतियोगी के रूप में नहीं, बल्कि ‘Mischief Maker’ के बन धमाका करते देखा गया था। वह टेलीविजन प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी काफी एक्टिव हैं।

ये भी पढे़ं-

‘धुरंधर’ की ‘शरारत गर्ल’ क्रिस्टल डिसूजा को हुआ प्यार, मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो वायरल, कौन है हैंडसम हंक?

90s का मशहूर चाइल्ड एक्टर अब बन गया है माचो मैन, ‘कलयुग’ से मिला था ब्रेक, आज है नवाबों के घर का दामाद

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp