
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ अब सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। 21 मई (गुरुवार) को ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। रिलीज के बाद अब फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और पहले ही दिन 15.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और अब फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल आएगा, लेकिन इसका उल्टा देखने को मिला। चलिए जानते हैं ‘दृश्यम 3’ को दूसरे दिन दर्शकों से कैसा रिस्प़न्स मिला।
दृश्यम 3 का दूसरे दिन का कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन जहां ‘दृश्यम 3’ (मलयालम) ने 15 करोड़ 85 लाख का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन 11.05 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 31.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दृश्यम 3 की दूसरे दिन की कमाई 30 प्रतिशत घट गई। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ‘दृश्यम 3’ को दर्शकों ने नकार दिया है? हालांकि, ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। फिल्म का भविष्य क्या होने वाला है, इसका पता वीकेंड पर चल जाएगा। इससे पहले चलिए एक नजर इसके वर्लडवाइड कलेक्शन पर डालते हैं।
विदेशों में बजा ‘दृश्यम 3’ का डंका
मोहनलाल स्टारर ये सस्पेंस-थ्रिलर भले ही देश में पहले दो भागों की तुलना में पिछड़ती नजर आ रही है, लेकिन विदेशों में इसका ही डंका बज रहा है। विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन 20.00 करोड़ का कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 45.00 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76.18 करोड़ हो गया है। यानी 2 ही दिनों में ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच गई है।
दृश्यम 3 की कास्ट
‘दृश्यम 3’ की कास्ट की बात करें तो फ्रेंचाइजी के पिछले दो भागों की तरह इसमें भी मोहनलाल लीड रोल में हैं। फिल्म के तीसरे भाग में मोहनलाल के साथ मीना, मुरली गोपी, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी और आशा शरथ अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोहराते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 की कहानी को आगे बढ़ाती है और वहीं से शुरू होती है, जहां दूसरा भाग खत्म हुआ था। फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ हैं, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है और निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के लिए एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है।
ये भी पढ़ेंः वॉन्टेड क्रिमिनल निकला ‘जयेभाई जोरदार’ का एक्टर, मर्डर केस में गया जेल, 12 साल से काट रहा फरारी, अब हुआ गिरफ्तार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






