
रानी मुखर्जी अब गिनी-चुनी फिल्में ही कर रही हैं, लेकिन उनका जलवा अब भी दर्शकों के बीच कायम है। रानी ने 1996 में रिलीज हुई ‘राजा की आएगी बारात’ से डेब्यू किया था, जिसमें उनके अभिनय की खूब चर्चा हुई और पसंद भी किया गया। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म से पहले वह 1992 में अपने पिता राम मुखर्जी के निर्देशन में बनी बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ में नजर आई थीं, जिसमें वह बतौर बाल कलाकार दिखाई दी थीं। रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में तीस साल हो चुके हैं। रानी मुखर्जी अपनी पहली ही फिल्म से जहां स्टार बन गईं तो वहीं उनके साथ नजर आए एक्टर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। फिल्म में रानी के साथ ‘शोले’ के गब्बर यानी अमजद खान के बेटे शादाब खान लीड रोल में थे, जिन्हें सालों फिल्मों में काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिली। अब शादाब क्या कर रहे हैं और कहां हैं, चलिए जानते हैं।
सालों काम करने के बाद भी नहीं मिला स्टारडम
जैसे ही शादाब खान ने डेब्यू किया, लोगों को लगा कि वह भी अपने पिता की तरह स्टार बनेंगे। लेकिन, हुआ इसके बिलकुल उलट। रानी मुखर्जी के साथ ‘राजा की आएगी बारात’ में शादाब लीड रोल में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही, लेकिन रानी के पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई। वहीं शादाब के साथ ऐसा नहीं हुआ, उन्हें चुनिंदा फिल्मों के ऑफर मिले। शादाब सालों दर्शकों के दिल जीतने में लगे रहे, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूर जाने का फैसला कर लिया।
शादाब खान का करियर
शादाब खान ने बतौर चाइल्ड एक्टर ‘प्यारी भाभी’ से एक्टिंग डेब्यू किया, जो 1985 में रिलीज हुई थी। इसके बाद बतौर लीड एक्टर उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ ‘राजा की आएगी बारात’ से डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘बेताबी’, ‘हे राम’, ‘शरणार्थी’ जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन इनका उनके करियर को कोई फायदा नहीं मिला। शादाब खान 2002 के बाद से किसी फिल्म में नजर आए थे, इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। हालांकि, 2019 में उन्होंने ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ से वापसी की, जिसमें वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 2020 की सीरीज ‘स्कैम 1992’ में भी काम किया और अब 6 साल से किसी फिल्म या सीरीज में नजर नहीं आए हैं।
अब क्या कर रहे हैं शादाब खान
शादाब खान का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं चल पाया और अब शोबिज से दूर वह लेखक अपना पैशन फॉलो कर रहे हैं। अपने पिता अमजद खान की बायोग्राफी भी शादाब ने खुद लिखी है, जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया था। इसके अलावा वह ‘शांति मेमोरियल’ और ‘मर्डर’ इन बॉलीवुड जैसी किताबें भी लिख चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः मार-धाड़ और भारी एक्शन से भरी नेटफ्लिक्स की नई सीरीज, रोमांच से भरा है एक-एक सीन, मिर्जापुर से कहीं कम नहीं
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






