digital products downloads

कॉकटेल 2 के नए गाने में खूब जमी कैमिस्ट्री, शाहिद कपूर संग कृति सैनन ने जमाया रंग

कॉकटेल 2 के नए गाने में खूब जमी कैमिस्ट्री, शाहिद कपूर संग कृति सैनन ने जमाया रंग

शाहिद कपूर और कृति सैनन की शानदार कैमिस्ट्री फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के नए गाने ‘मशूका’ में देखने को मिल रही है। यूनिवर्सल म्यूजिक द्वारा कंपोज इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है, अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और राघव चैतन्य, महमूद और रुआ काय ने गाया है। गाने के इटैलियन हिस्से महमूद ने लिखे, सह-कंपोज किए और गाए हैं। इस म्यूजिक वीडियो में शाहिद और कृति एक चंचल और ग्लैमरस अवतार में नजर आ रहे हैं, और उनकी केमिस्ट्री गाने की ऊर्जा को और बढ़ा देती है। कृति हर फ्रेम में आत्मविश्वास और आकर्षण बिखेरती हैं, वहीं शाहिद सहज स्टाइल से उनकी ऊर्जा का जवाब देते हैं।

गाने को लेकर क्या बोले शाहिद?

गाने के बारे में बात करते हुए शाहिद ने एक बयान में कहा, ‘मशूका’ में एक ऐसी वाइब है जो आपको तुरंत अपनी ओर खींच लेती है। कृति और मुझे इस गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया क्योंकि यह गाना खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता। यह स्टाइलिश, चंचल और बेहद मजेदार है। यह उस तरह का गाना है जो आपको थोड़ा खुलकर जीने, वॉल्यूम बढ़ाने और पल का आनंद लेने के लिए प्रेरित करता है। एकदम गर्मियों वाली ऊर्जा। कृति ने भी इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यह गाना एक अलग ही वाइब देता है। यह ग्रूवी, फ्लर्टी है और मुझे सिसिली की याद दिलाता है – संगीत और दृश्य दोनों ही तरह से। शाहिद और मैं बस अपने मस्ती भरे अंदाज में थे और खूब मजे कर रहे थे। मुझे लगता है कि दर्शकों को यह गाना बहुत पसंद आएगा क्योंकि इसमें एक बिल्कुल नयापन और ऊर्जा है।’ ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पहले भी जमा था कॉकटेल का रंग

बता दें कि साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में सैफ अली खान के साथ दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था। साथ ही डायना पेंटी भी ने भी इसमें अहम किरदार निभाया था। ये फिल्म को लोगों का काफी पसंद आई थी और इसे भी डायरेक्टर होमी अडजानिया ने बनाया था। अब डायरेक्टर होमी की फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयारी कर रही है। अब देखना होगा कि क्या नई कहानी में लोगों की दिलचस्पी जाग पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत से मची सनसनी, लुधियाना की नहर में मिली लाश, 6 दिन से थीं लापता

‘पूरी रात रोती रहती थी’, टीवी की सुपरहिट हीरोइन ने बताई बुरे दिनों की दास्तां, एक ब्रेकअप ने पलट दी थी जिंदगी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp