
मोहित सूरी की ‘सैयारा’ 2025 की उन फिल्मों में से थी, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर कर दिया। वर्ड ऑफ माउथ का इस फिल्म को खूब फायदा मिला और देखते ही देखते ये साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई और अहान पांडे-अनीत पड्डा के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस बीच ये फिल्म फिर चर्चा में है, जिसकी वजह एक टीवी शो का प्रोमो है। हाल ही में स्टार प्लस ने अपने नए शो ‘सैराब’ का प्रोमो वीडियो जारी किया, जिसे देखने के बाद दर्शकों को लग रहा है कि सैयारा का मैजिक अब टीवी पर दोहराने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर सैराब के प्रोमो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इसे ‘सैयारा’ की सस्ती कॉपी बता रहे हैं।
चर्चा में स्टार प्लस का नया शो
स्टार प्लस ने हाल ही में नए शो ‘सैराब’ का प्रोमो जारी किया, जो एक रोमांटिक ड्रामा है। मेकर्स ने इस नए शो का एआई जनरेटेड प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा की झलक देखने को मिल रही है। इस ट्रेलर को देखने के बाद जहां कुछ का कहना है कि ये सैयारा की कॉपी है तो वहीं किसी ने इसके एआई जनरेटेड प्रोमो पर सवाल उठाए। यूजर लगातार इस नए शो को निशाने पर ले रहे हैं। कई का कहना है कि मेकर्स को कुछ नए कंटेंट पर फोकस करना चाहिए, न की कॉपी कंटेंट पर।
ट्रोल्स के निशाने पर शो
सोशल मीडिया पर यूजर इस शो को निशाने पर ले रहे हैं। कमेंट सेक्शन में अधिकतर यूजर्स ने इसकी तुलना सैयारा से की है। कई का कहना है कि शो के हीरो की झलक देखकर सैयारा में अहान का लुक याद आ गया है। कर्ली बाल और हाथ में गिटार, सब कृष कपूर की याद दिला रहा है। वहीं लड़की साड़ी पहने बाल लहराती नजर आ रही है। हालांकि, भले ही इसकी तुलना सैयारा से हो रही है, लेकिन फिर भी दर्शकों की उम्मीदें जरूर जुड़ गई हैं। कई ने शो में हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट को साथ लाने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
कास्ट को लेकर नहीं दी जानकारी
हालांकि, मेकर्स ने इस एआई जनरेटेड प्रोमो के साथ टाइटल का ऐलान करने के अलावा कोई और जानकारी नहीं दी है। न तो कास्ट को लेकर कोई जानकारी दी है और न ही टेलीकास्ट की अन्य कोई डिटेल साझा की गई है। प्रोमो से जाहिर होता है कि शो के मेन लीड्स फिलहाल फाइनल नहीं हुए हैं। ट्रेलर एआई जनरेटे है, जिसके चलते कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कई सारे नाम सजेस्ट किए, जिनमें सबसे ज्यादा हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के नाम लिए गए हैं। वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में बिग बॉस 19 के अमाल मलिक और तान्या मित्तल को साथ लाने की डिमांड की है।
ये भी पढ़ेंः थलपति विजय को मिला CM 2026 वाला लकी नंबर प्लेट, खास तोहफा पाकर मुस्कुराते दिखे ‘जना नायकन’, खोए-खोए आए नजर
पंचायत सीजन 5 का है इंतजार? तो तुरंत देख डालें ये 7 दिल छू लेने वाली देसी वेब सीरीज, मिलेगा सुकून
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






