digital products downloads

ऐश्वर्या राय का हीरो, जिसने एक्टिंग के लिए छोड़ी थी UPSC, एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर, राज घराने से है नाता

ऐश्वर्या राय का हीरो, जिसने एक्टिंग के लिए छोड़ी थी UPSC, एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर, राज घराने से है नाता

90 के दशक में हर किसी ने चंद्रचूड़ सिंह को किसी न किसी फिल्म में जरूर देखा होगा। उन्होंने साल 1996 में आई ‘माचिस’ से खास पहचान मिली और फिर रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘जोश’ में नजर आए। इसमें उन्होंने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ काम किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब तारीफ मिली थी। बाद में साल 2000 में आई सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म ‘क्या कहना’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था, लेकिन गोवा में वॉटर-स्कीइंग के दौरान हुए एक हादसे ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इस एक एक्सिडेंट के बाद धीरे-धीरे चंद्रचूड़ फिल्मी चकाचौंध से दूर हो गए। उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए UPSC की तैयारी छोड़ दी थी।

राजनीतिक परिवार से था एक्टर का रिश्ता

चंद्रचूड़ सिंह एक जाने-माने परिवार से आते हैं, जिनके राजनीति, राजघराने और फिल्म इंडस्ट्री से बहुत अच्छे रिश्ते हैं। उनके पिता बलदेव सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित खैर से पूर्व विधायक थे। उनकी मां कृष्णा कुमारी देवी ओडिशा के बोलांगीर के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने द दून स्कूल में पढ़ाई की और बाद में सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी बैचलर डिग्री पूरी की।

एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी UPSC

शुरुआत में चंद्रचूड़ IAS अधिकारी बनना चाहते थे और उन्होंने UPSC परीक्षाओं की तैयारी की थी। उन्होंने शास्त्रीय गायन की ट्रेनिंग भी ली थी और वसंत वैली स्कूल में म्यूजिक टीचर और बाद में द दून स्कूल में हिस्ट्री टीचर के तौर पर काम किया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1996 में ‘तेरे मेरे सपने’ से की, जिसमें उन्होंने अरशद वारसी और सिमरन के साथ काम किया। इस फिल्म का निर्माण अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बैनर तले हुआ था। हालांकि, उन्हें बड़ी सफलता गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘माचिस’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक परेशान सिख लड़के का किरदार निभाया था, जो उग्रवाद की राह चुनता है। इसके लिए उन्हें ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

एक हादसे ने बर्बाद किया एक्टर का करियर

गोवा में एक वॉटर-स्कीइंग हादसे में चंद्रचूड़ घायल हो गए, जिसमें उनके कंघे पर गहरी चोट आई। इस चोट की वजह से उन्हें लंबे समय तक काम से दूर रहना पड़ा और उनका वजन भी बढ़ गया। पूरी तरह ठीक होने में उन्हें लगभग आठ साल लग गए और इस दौरान उन्हें फिल्मों के ऑफर बहुत कम मिले। मिड-डे के साथ 2020 के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें निराशा भरे दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को संभाल लिया। चंद्रचूड़ सिंह ने कई हिट मल्टी-स्टारर और रोमांटिक फिल्मों में हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई, जिनमें ‘दाग: द फायर’, ‘दिल क्या करे’, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ ‘जोश’ और प्रीति जिंटा के साथ ‘क्या कहना’ शामिल हैं।

चंद्रचूड़ सिंह अब कहां हैं?

चंद्रचूड़ ने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ से ओटीटी पर अपना डेब्यू किया। इसके अलावा, वे रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कठपुतली’ में अक्षय कुमार के साथ भी नजर आए। अब चंद्रचूड़ एक सिंगल फादर और कलाकार के तौर पर एक शांत जिंदगी जी रहे हैं। उनकी शादी अवंतिका मनकोटिया से हुई थी, लेकिन बाद में वे अलग हो गए। यह एक्टर अपना ज्यादातर समय अपने बेटे शार्नजय की परवरिश में बिताते हैं।

ये भी पढे़ं-

अमिताभ बच्चन ने 1892 में बने ईरान के ऐतिहासिक विष्णु मंदिर की दिखाई झलक, वीडियो ने खींचा ध्यान 

मशहूर साउथ प्रोड्यूसर के. राजन का निधन, चेन्नई में की आत्महत्या, सिनेमा जगत में पसरा मातम

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp