
बॉलीवुड डायरेक्टर अहमद खान ने आज अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वैलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज कर दिया है। 30 से ज्यादा स्टारकास्ट से सजी ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान का पिछला दांव फ्लॉप रहा था और उनकी फिल्म हीरोपंति 2 कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। ऐसे में अब लोगों की इस अपकमिंग कॉमेडी फिल्म पर नजरें टिकी हैं।
काम नहीं आया था टाइगर श्रॉफ का एक्शन
अहमद खान बॉलीवुड के दिग्गड डायरेक्टर हैं और अब तक कई फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म लकीर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद फुल एंड फाइनल, बाघी 2, बाघी 3 और हीरोपंती 2 को भी डायरेक्ट किया है। लेकिन उनकी पिछली फिल्म हीरोपंती 2 बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इतना ही नहीं इस फिल्म में टाइगर ने कमाल का एक्शन किया था और इसके बाद भी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या अहमद खान की अपकमिंग फिल्म वैलकम टू जंगल में उनका कुछ खास जादू चल पाता है या नहीं।
अब तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म
बता दें कि वैलकम टू द जंगल में 30 से ज्यादा बड़े सितारे अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। आज रिलीज हुए टीजर में कुछ धांसू एक्टर्स के किरदारों की झलक भी देखने को मिल रही है। जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी कॉमिक टाइमिंग से रंग जमाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और परेश रावल ने लीड रोल प्ले किए हैं। इसके साथ ही फिल्म की कहानी के लिए सपोर्टिंग कास्ट को भी कास्ट किया गया है। जिसमें रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और उर्वशी रौतेला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक दमदार किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं और उम्मीद है कि फैन्स को ये फिल्म पसंद आने वाली है।
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट के सपोर्ट में कूदे सोनू सूद, कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत पर हुई थी ट्रोलिंग, जानें क्या बोले एक्टर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






