
बैकग्राउंड डांसर से बॉलीवुड का टॉप एक्टर बनाने तक का सफर हर किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है, जितना ग्लैमर वर्ल्ड को देखकर लगता है। हम उसी बॉलीवुड स्टार की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बिना गॉडफादर बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। एक्टर ने 2013 में फिल्म ‘काई पो चे!’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिर ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से हर किसी का पसंदीदा बन गया। हम बात कर रहे हैं दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की। सुशांत की मौत को 6 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें आज तक भूल नहीं पाए हैं और उन्हें यादकर इमोशनल हो जाते हैं। इसी बीच, ऐश्वर्या राय और सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
बैकग्राउंड डांसर से बना था टॉप एक्टर
सुशांत सिंह राजपूत और ऐश्वर्या राय का वायरल वीडियो साल 2006 में हुए मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह का है। जहां ऐश्वर्या ने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस कर सभी का दिल जीत लिया था। इस दौरान सुशांत सिंह को उनके बैकग्राउंड डांसर के रूप में देखा गया था। उस वक्त एक्टर अपना करियर बनाने के लिए इंडस्ट्री में जद्दोजहद कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत इस गाने पर कैसे ऐश्वर्या के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के प्रमोशन के दौरान इस डांस के बारे में बात करते हुए एक बार सुशांत ने कहा था वो उनकी जिंदगी का सबसे यादगार दिन था, जब उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला था।
11 इंजीनियरिंग एग्जाम पास कर चुका था ये एक्टर
14 जून, 2026 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 6 साल पूरे हो जाएंगे। 2020 में हुई उनकी अचानक मौत ने मनोरंजन जगत को हिलाकर रख दिया था और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया था। एक मशहूर एक्टर होने के अलावा, सुशांत राजपूत पढ़ाई-लिखाई में भी बहुत तेज थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सुशांत राजपूत ने 2003 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की थी। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लिया, लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए कॉलेज के तीसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी। वे फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे। उन्होंने ISM धनबाद के एंट्रेंस एग्जाम समेत कुल ग्यारह इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम पास किए थे। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ 2017 के एक इंटरव्यू में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के स्टार ने खुलासा किया था कि इंजीनियरिंग उनकी पहली पसंद नहीं थी और वह एक एस्ट्रोनॉमर बनना चाहते थे, जिसे खगोलशास्त्री कहा जाता है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






