
शेफाली जरीवाला की मौत के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ झूठे दावे किए जा रहे हैं, जिस पर उनके पति और टेलीविजन एक्टर पराग त्यागी का रिएक्शन सामने आया है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के निधन के बाद पराग टूट गए। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पत्नी से जुड़ी यादगार बातें और खास पल शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस शेफाली की मौत इंजेक्शन के कारण हुई।
इंजेक्शन की वजह से हुई शेफाली जरीवाला की मौत
दावों का खंडन करते हुए, पराग ने कहा, ‘हम लोग सब कुछ खाते हैं।’ फिल्मीज्ञान से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शेफाली के निधन से एक दिन पहले उन्होंने हर तरह का खाना खाया और यहां तक कि चाइनीज भी खाया। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें जरूरत ही क्या है भूखे रहने की।’ शेफाली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह उस समय अपने पूरे लाइफ में सबसे ज्यादा फिट रहीं। भूखे रहने से मुंह आपका मुर्झा जाता है।’ उन्होंने गोरेपन या जवानी के लिए इंजेक्शन के बारे में अफवाहों को भी खारिज कर दिया और सवाल किया कि ‘उन्हें और गोरे होने की क्या जरूरत थी?’ और कहा, ‘कृपया मुझे भी बताएं कि कौन सा इंजेक्शन होता है जो जिंदा रखता है। अगर आज ऐसा होता तो रतन टाटा जी भी जिंदा होते।’
पराग त्यागी ने अफवाहों पर लगाया विराम
पराग ने कहा कि शेफाली की मौत होनी ही थी और उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही उनका साथ में बिताया शारीरिक समय कम था, लेकिन उनकी आत्माएं हमेशा जुड़ी रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘दोस्तों, ऐसा मत करो यार। अफवाहें फैलाना बंद कर दो।’
42 की उम्र में शेफाली जरीवाला की हुई मौत
शेफाली जरीवाला का 27 जून, 2025 को मुंबई में अचानक निधन हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, ‘कांटा लगा’ फेम इस एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि, उन्हें कोई पुरानी या बड़ी बीमारी होने की बात सामने नहीं आई थी, लेकिन अपनी टीनएज के दौरान शेफाली को मिर्गी की बीमारी थी।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






