
करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहा विवाद है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब से संजय कपूर का निधन हुआ है, उनके परिवार में उनकी संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है और अब एक बार फिर ये विवाद चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस मामले में अब संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और हाल ही में दायर एक याचिका में मांग की है कि उनके दिवंगत बेटे यानी संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और अन्य संबंधित पक्षों को आरके फैमिली ट्रस्ट के कामकाज में दखल देने से रोका जाए।
कंपनी की बोर्ड मीटिंग में रोक की मांग
रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से 18 मई को होने वाली कंपनी की बोर्ड मीटिंग में रोक लगाने की मांग की है। दरअसल, ये मीटिंग रघुवंशी इंवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 8 मई को जारी नोटिस के आधार पर तय की गई है। ये वही कंपनी है, जिसके पास परिवार की विवादित संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है। अब रानी कपूर की ओर से इस बोर्ड मीटिंग पर रोक लगाने की मांग की गई है। उनकी ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट के सामने इस याचिका का जिक्र किया।
महाभारत भी लगेगा छोटा
वकील की दलील के अनुसार, इस मीटिंग का मकसद अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्ति करना है। अब जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने 14 मई के लिए अगली सुनवाई सूचीबद्ध की है। वहीं सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश ने कहा, ‘हम एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं जहां महाभारत बहुत छोटा लगेगा। हम इस मामले की जांच करेंगे।’
संजय कपूर का निधन
बता दें, सोना कॉमस्टार के चेहरमैन रहे संजय कपूर ने 12 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 53 साल की उम्र में यूके में पोलो खेलते समय उनकी जान चली गई। जांच के बाद निषकर्ष निकला कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक थी और मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट था। संजय कपूर अपने पीछे लगभग 30 हजार करोड़ की संपत्ति छोड़ गए, जो कानूनी विवाद के घेरे में है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय कपूर की संपत्ति विवाद पर सुनवाई करते हुए संजय कपूर की संपत्ति पर थर्ड पार्टी राइट बनाने पर रोक लगाते हुए पूरी संपत्ति पर यथास्थिति यानी सेटट क्यू बनाए रखने का आदेश दिया था। इस फैसले के बाद, संजय कपूर की संपत्ति के ट्रांसफर या बिक्री पर तब तक रोक रहेगी, जब तक कानूनी विवाद का पूरी तरह से निपटारा नहीं हो जाता।
ये भी पढ़ेंः मोहनलाल की फिल्म और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ एक जैसी नहीं? निर्देशक के अपडेट से बढ़ा रोमांच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






