digital products downloads

प्रियंका, दीपिका और आलिया की राह पर एक और हसीना, हॉलीवुड फिल्म में दिखाएंगी एक्शन

प्रियंका, दीपिका और आलिया की राह पर एक और हसीना, हॉलीवुड फिल्म में दिखाएंगी एक्शन

बॉलीवुड स्टार्स अब धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा तो पहले ही ग्लोबल स्टार का तमगा हासिल कर चुकी हैं और दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट भी हॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। प्रियंका, दीपिका और आलिया के बाद अब एक और एक्ट्रेस हॉलीवुड में धमाके के लिए तैयार है, जिनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो गया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस हसीनाओं में से एक दिशा पाटनी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के बाद ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाने की शुरुआत कर दी है। ये कोई और नहीं बल्कि दिशा पाटनी हैं, जिनकी पहली इंटरनेशनल फिल्म ‘द पोर्टल ऑफ फोर्स’ है और इसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है। इस ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

हॉलीवुड डेब्यू को तैयार दिशा पाटनी

दिशा पाटनी ‘द पोर्टल ऑफ फोर्स’ में एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं और जबरदस्त अंदाज में तलवारबाजी करती दिखाई देंगी, जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिल चुकी है। फिल्म की बात करें तो ये एक काल्पनिक और रहस्यमयी दुनिया की कहानी होगी। ये ‘स्टेटिगार्ड्स वर्सेज होलीगार्ड्स’ नाम की नई फिल्म सीरीज की पहली फिल्म है, जिसमें दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। दिशा के फैंस भी उनके हॉलीवुड डेब्यू को लेकर खासे उत्साहित हैं।

द पोर्टल ऑफ फोर्स के बारे में

द पोर्टल ऑफ फोर्स की बात करें तो इसकी कहानी लाडो ओखोटनिकोव ने लिखी है। फिल्म में दो प्राचीन शक्तियों के बीच भारी टकराव देखने को मिलेगा, जिनमें से एक पक्ष दुनिया में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता है तो दूसरा पक्ष एक अलग ही सोच और रास्ते का अनुसरण करता है। वह दुनिया के संतुलन पर नहीं, शक्ति पर विश्वास रखता है। फिल्म में दिशा पाटनी की बात की जाए तो वह जेसिका के किरदार में नजर आएंगी, जो इस पूरी कहानी का सबसे अहम हिस्सा है।

अहम रोल में नजर आएंगी दिशा पाटनी

द पोर्टल ऑफ फोर्स में दिशा पाटनी एक ऐसी लड़की के किरदार में दिखाई देने वाली हैं, जिसका संबंध दोनों विरोधी पक्षों से होगा। वह दोनों गुटों की लीडर की बेटी के रोल में नजर आएंगी। जेसिका को दोनों दुनियाओं के बीच का पुल माना जा रहा है, जो संतुलन बनाने में सक्षम है। दोनों दुनियाओं का भविष्य जेसिका पर निर्भर करता है और वह अभी भी अपनी शक्तियों को समझने और कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। उसके सामने किसी दुश्मन से लड़ने उसे हराने की चुनौती नहीं है, बल्कि खुद को पहचानने और सही रास्ता चुनने की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ेंः विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचीं तृषा कृष्णन, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp