digital products downloads

ये बच्ची है टैलेंट का खजाना, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में आएंगी नजर, डॉक्टर से बनीं साउथ सुपरस्टार, पहचाना क्या?

ये बच्ची है टैलेंट का खजाना, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में आएंगी नजर, डॉक्टर से बनीं साउथ सुपरस्टार, पहचाना क्या?

तस्वीर में दिख रही ये क्यूट बच्ची साई पल्लवी है। साई पल्लवी साउथ सिनेमा की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से हर मेकर्स की पहली पसंद होती है और साई इस बात का जीता-जागता सबूत हैं। इतना बेहतरीन फिल्मी करियर होने के बावजूद, एक्ट्रेस फिल्मों में छोटी ड्रेसेस न पहनने और नो मेकअप नियम फॉलो करती हैं। यह एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में नजर आने वाली साई कुदरती तौर पर खूबसूरती का वरदान मिला है, जो बिना किसी सर्जरी के भी बेहद सुंदर लगती हैं। पेशे से डॉक्टर, लेकिन डांस और एक्टिंग में माहिर ये हसीना हाल ही में आमिर खान के बेटे जुनैद संग ‘एक दिन’ में नजर आई थीं।

डॉक्टर से बनीं साउथ की टॉप एक्ट्रेस

साई पल्लवी एक ‘मल्टीटैलेंटेड’ एक्ट्रेस हैं और उनका करियर इस बात सबूत है। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की और जॉर्जिया से MBBS पूरा करके डॉक्टर बनीं। बाद में एक डांस रियलिटी शो से मशहूर होने के बाद उन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना। उन्हें सफलता मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से मिली, जिसमें लोगों को उनकी एक्टिंग स्टाइल बहुत पसंद आई। उन्होंने बिना मेकअप इस फिल्म में काम किया था। एक्टिंग के अलावा, वह एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। ‘फिदा’ और ‘लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों में उनके डांस परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई।

इकलौती एक्ट्रेस बिना मेकअप फिल्मों में करती हैं काम

जो बात साई पल्लवी को दूसरों से अलग बनाती है, वह यह है कि वह अक्सर फिल्मों में सीधे-सादे और स्वाभाविक किरदार चुनती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के ग्लैमर से जुड़े नियमों को मानने से भी बचती हैं। डॉक्टर के तौर पर अपनी पढ़ाई, एक्टिंग के हुनर ​​और डांस की प्रतिभा की वजह से उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक ‘मल्टीटैलेंटेड’ हस्ती के तौर पर देखा जाता है। इतना ही नहीं एक टॉप एक्ट्रेस होने के बावजूद, साई पल्लवी का फैशन के मामले में स्वाद काफी अलग है। यह उस समय की बात है, जब एक्ट्रेस ने बताया था कि वह फिल्मों में छोटी ड्रेस क्यों नहीं पहनतीं और नो मेकअप रूल फॉलो करती हैं।

4000 करोड़ की ‘रामायण’ की सीता

‘एक दिन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अब साई पल्लवी मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसमें उनकी भूमिका को लेकर फैंस के बीच अभी से ही जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि वह बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगी।

ये भी पढे़ं-

‘दलदल’ में फंसे जयदीप अहलावत, एक्टर के इंटेंस लुक ने खींचा ध्यान, पहले पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

टीवी एक्टर के लग्जरी हाउस से भी बड़ा है फराह खान के कुक दिलीप का घर, बोलीं- ‘ताजमहल बना रहा है’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp