
50 से 60 के दशक तक में हिंदी सिनेमा में एक ऐसी अभिनेत्री थी, जो करीब-करीब हर फिल्म निर्माता की पहली पसंद बन चुकी थी। अपने करियर में इस एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, मनोज कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया और अपने नाम का सिक्का चलाया। इनकी खूबसूरती, दिलकश अदाओ और शानदार अभिनय ने इन्हें सबके पसंदीदा बना दिया था। यहां बात हो रही है माला सिन्हा की, वही माला सिन्हा जिन्होंने ‘परवरिश’, ‘बादशाह’, ‘नया जमाना’, ‘धूल का फूल’ जैसी फिल्मों में काम किया और उन पर फिल्माया गाना ‘आपकी नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे’तो आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। एक समय था जब माला सिन्हा दर्शकों की फेवरेट थीं, लेकिन कहते हैं न समय और किस्मत हमेशा एक सी नहीं रहती। ऐसे ही माला सिन्हा ने भी बुलंदियों के बाद ऐसा समय भी देखा, जब उनका नाम विवादों में घिर चुका था। उनकी छवि दांव पर थी और साथ ही साथ निजी जिंदगी भी।
एक विवाद ने किया बर्बाद
1992 में माला सिन्हा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन शोहरत की बुलंदी पर पहुंचने के बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ भी आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया और हर तरफ उनका नाम खराब हो गया। आईटी के एक छापे के बाद माला सिन्हा ने कोर्ट में कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई चौंक गया। 1964 में माला सिन्हा के घर पर आईटी यानी इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा था, जिसमें उनके घर की बाथरूम की दीवारों से नोटों की गड्डियां निकली थीं। करीब 12 लाख की रकम, जो उन दिनों असाधारण थी। ये मामला कोर्ट तक पहुंचा और खुद को बचाने के लिए माला सिन्हा ने यहां तक कह दिया उन्होंने ये पैसे जिस्मफरोशी से कमाया है और उनके इस बयान ने पूरे देश में हलचल मचा दी।
क्या था सच?
इस विवाद के बाद माला सिन्हा ने इसके पीछे का बयां किया था। उन्होंने बताया था कि कानूनी सलाह के चलते उन्होंने ये बयान दिया, ताकि वह सजा से बच सकें। माला सिन्हा के अनुसार, उनके वकीलों ने ये सलाह दी थी कि अगर वह ये बयान देती हैं तो अवैध संपत्ति और टैक्स चोरी से बच सकती हैं। हालांकि, ये बयान उन्हीं के ऊपर भारी पड़ गया और उनकी छवि बुरी तरह खराब हो गई। निर्माताओं ने उनसे किनारा कर लिया और उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
माला सिन्हा का असली नाम
माला सिन्हा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका असली नाम माला नहीं बल्कि माल्डा सिन्हा था। लेकिन, उनके क्लासमेट अक्सर उन्हें डालडा कहकर चिढ़ाते थे, जिसके चलते उन्होंने अपना नाम ही बदल दिया। माला सिन्हा ने नेपाली अभिनेता चिदंबर प्रसाद लोहानी से शादी की और वो भी एक नहीं तीन-तीन बार। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की, फिर ईसाई रीति-रिवाज से और फिर पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से। माला सिन्हा की ही तरह उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा ने भी अभिनय की दुनिया में एंट्री की, लेकिन अपनी मां जैसी सफलता को छू तक नहीं सकीं। धीरे-धीरे प्रतिभा ने भी एक्टिंग इंडस्ट्री से दूरी बना ली और सार्वजिनिक इवेंट्स से भी लगभग गायब हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘2 फिल्म करके खुद को सुपरस्टार मत समझो’, अमीषा पटेल का यंग एक्ट्रेसेस पर तंज, खोली PR गेम की पोल, गिनाई अपनी खूबी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






