digital products downloads

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे गए 10 करोड़

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे गए 10 करोड़

बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव अक्सर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने शो, म्यूजिक वीडियोज को लेकर तो कभी विवादों को लेकर। अब एल्विश एक बार फिर चर्चा में हैं, जिसकी वजह उनसे मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी है। जी हां, एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है और इसी के साथ उनसे 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। एल्विश और उनके पिता को एक विदेशी नंबर से मैसेज भेजा गया है, जिसमें उनसे 10 करोड़ की एक्सटॉर्शन मनी की डिमांड की गई है।

एल्विश से मांगी गई रंगदारी

एल्विश यादव से मैसेज के जरिए 2 दिन में 10 करोड़ देने की डिमांड की गई है और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज मिलने के बाद उन्होंने गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर 56 थाने में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओँ में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एल्विश को विदेशी नंबर से व्हॉट्सएप पर कॉल आई थी। वो ये कॉल रिसीव नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें एक व्हॉट्सएप मैसेज मिला, जिसमें उनसे 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नजदीकी ने दी धमकी

एल्विश यादव की शिकायत के अनसुार, मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपये देने की मांग की। ये मैसेज एल्विश यादव और उसके पिता को भेजा गया है, जिसमें उन्हें 2 दिन में रुपये ना देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। एल्विश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी यही मैसेज भेजा गया है।

पिछले साल घर पर हुई थी फायरिंग

बता दें, इससे पहले अगस्त 2025 में एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का भी मामला सामने आया था। उनके घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों ने करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की, जिसके बाद सेक्टर 56 थाने में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया था और हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे भाऊ गैंग ने ली थी।

ये भी पढ़ेंः विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचीं तृषा कृष्णन, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर

2 घंटा 44 मिनट की पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर फिल्म, कहानी देख भन्ना जाएगा दिमाग, 8 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp