digital products downloads

यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम’, सीएम योगी ने भी देखी फिल्म

यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम’, सीएम योगी ने भी देखी फिल्म

‘कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इससे पहले निर्माताओं ने 7 मई को फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे और दिन पर दिन इसे लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बढ़ता जा रहा है। चार दिनों में ‘कृष्णावतारम’ घरेलू बॉकस ऑफिस पर 8 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं दुनियाभर में ये आंकड़ा 9.80 करोड़ पहुंच गया है। खास बात तो ये है कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में कपिल शर्मा स्टारर ‘दादी की शादी’ को भी मात दे दी है, जो इसी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक और खुशखबरी है। ये फिल्म उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दी गई है। सोमवार को फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हैं।

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

रिलीज के बाद ये फिल्म कई बिग बजट और बड़े स्टार्स वाली फिल्मों को टक्कर देती नजर आ रही है। फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाघरों में मिली सफलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। रविवारको लोकभवन में ‘कृष्णावतारम’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। इसके बाद सीएम योगी ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और फिल्म की तारीफ की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्णावतारम भाग 1 की टीम से मुलाकात की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की टीम से मुलाकात की और कहा कि यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन और उनके मानवीय दृष्टिकोण को दिखाती है। इसी के साथ ये द्वापर युग और सनातन संस्कृति को भी भव्य पैमाने पर दर्शाती है। उन्होंने सूचना विभाग को प्रत्येक जिले में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि  बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ और समझ सकें। विशेष स्क्रीनिंग में कृष्णावतारम की टीम उपस्थित थी, जिसमें निर्माता साजन राज कुरुप, निर्देशक हार्दिक गज्जर, मुख्य कलाकार सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना, साथ ही निर्माता शोभा संत और पूनम श्रॉफ गज्जर शामिल थे।

कृष्णावतराम पार्ट 1: हृदयम के निर्माता और कलाकार

फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट, निवाशिनी कृष्णन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित ‘कृष्णावतराम’ को क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट के साजन राज कुरुप और शोभा संत के साथ-साथ अथाश्रीकथा मोशन पिक्चर्स के पूनम श्रॉफ गज्जर और पार्थ गज्जर ने प्रस्तुत और निर्मित किया है। ये फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी। जहां पहला भाग पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है तो वहीं अन्य दो भागों को लेकर मेकर्स जल्दी ही कोई ऐलान कर सकते हैं। 

कृष्णावताराम पार्ट 1: हृदयम बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

पौराणिक फिल्म कृष्णावतराम पार्ट 1: हृदयम 7 मई को पेड प्रीव्यू के बाद 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि फिल्म की शुरुआत बहुत दमदार नहीं रही, लेकिन वीकेंड पर इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ तो शनिवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं रविवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा पेड प्रीव्यू से इसने 42 लाख रुपये कमाए थे।

ये भी पढ़ेंः ‘राजा शिवाजी’ के लिए अभिषेक बच्चन ने नहीं लिया एक रुपया, फ्री में क्यों की रितेश देशमुख की फिल्म? बताई वजह

31 साल में कितनी बदल गई वो जगह, जहां शूट हुआ DDLJ का पॉपुलर ट्रेन सीन, अनुपम खेर ने कराई सैर, सरकार से की खास अपील

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp