digital products downloads

31 साल में कितनी बदल गई वो जगह, जहां शूट हुआ DDLJ का पॉपुलर ट्रेन सीन

31 साल में कितनी बदल गई वो जगह, जहां शूट हुआ DDLJ का पॉपुलर ट्रेन सीन

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फिल्मों, शूटिंग के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय साझा करते रहते हैं। इस बीच अनुपम खेर एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह उस आइकॉनिक लोकेशन पर नजर आ रहे हैं, जहां शाहरु खान, काजोल और अमरीश पुरी स्टारर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सबसे पॉपुलर सीन की शूटिंग हुई थी। वही ट्रेन वाला सीन, जिसमें अमरीश पुरी, काजोल का हाथ छोड़ते हुए कहते हैं- ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’ और सिमरन दौड़ते हुए जाती है और राज का हाथ थाम लेती है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को रिलीज हुए 31 साल हो चुके हैं। ऐसे में अनुपम खेर ने इस लोकेशन की झलक साझा करते हुए फैंस को बताया है कि ये आइकॉनिक लोकेशन अब कितनी बदल गई है।

बदल गई ट्रेन सीन वाली लोकेशन की सूरत

अनुपम खेर ने उस लोकेशन का वीडियो शेयर किया है, जहां ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की शूटिंग हुई थी। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- ‘डीडीएलजे की आइकॉनिक लोकेशनः 32 साल बाद उसी जगह पर शूटिंग करना बेहद भावुक और पुरानी यादों से भरा अनुभव था… जहां हमने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के राज और सिमरन वाला आइकॉनिक सीन शूट किया था। ऐसा लग ही नहीं रहा कि इतने साल बीत गए। उस वक्त शूटिंग करते हुए कभी नहीं सोचा था कि शाहरुख खान और काजोल का वह दृश्य भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार पलों में शामिल हो जाएगा। लेकिन शायद जिंदगी की खूबसूरती भी यही है… आपको उस पल की महानता का एहसास बहुत बाद में होता है।’

रायगढ़, महाराष्ट्र में है स्टेशन

अनुपम खेर ने इस लोकेशन का खुलासा करते हुए लिखा- ‘आज भी वहां (Apta Station, District Raigarh, Maharashtra)खड़े होकर लगा जैसे समय थोड़ी देर के लिए ठहर गया हो। मेरी दिल से इच्छा है कि महाराष्ट्र सरकार इस जगह को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे। दुनिया भर में फिल्मों की ऐसी लोकेशन्स लोगों के लिए यादों और भावनाओं का हिस्सा बन जाती हैं। हमारे यहाँ भी सिनेमा की इस विरासत को उसी सम्मान के साथ सहेजना चाहिए। जादू सिर्फ फिल्मों में नहीं होता… कुछ जगहों में भी बस जाता है। यश चोपड़ा जी की गर्मजोशी, सादगी, उदारता।’

1995 में रिलीज हुई थी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

बता दें, आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने राज मल्होत्रा और काजोल ने सिमरन सिंह की भूमिका निभाई थी। वहीं अमरीश पुरी ने सिमरन के पिता चौधरी बलदेव सिंह  और अनुपम खेर ने राज के पिता धर्मवीर मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उन दिनों लगभग 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म ने मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में 25 साल से ज्यादा समय तक चलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।

ये भी पढ़ेंः ‘शॉट से पहले कांपने लगती थी’, ऋषि कपूर के निधन के बाद जब शूट पर लौटीं नीतू कपूर, बताया सेट पर कैसा रहता था हाल

गिर नेशनल पार्क में बैन जोन में रकुल प्रीत की सैर! वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अब अधिकारियों ने दिया जवाब

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp