digital products downloads

19 जून को होगा एक और धमाका, आ रही पिता-बेटे के रिश्ते पर बनी ‘समर्पितः फादर्स लव’

19 जून को होगा एक और धमाका, आ रही पिता-बेटे के रिश्ते पर बनी ‘समर्पितः फादर्स लव’

‘पीकू’ से लेकर ‘दंगल’, ‘मासूम’ तक, हिंदी सिनेमा में पिता और बच्चे के बीच के प्यार को दिखाती कम ही फिल्में बनी हैं, लेकिन जो भी बनी हैं बेहद कमाल की हैं। ये फिल्में दर्शकों को हंसाती भी हैं, रुलाती भी हैं और मोटिवेट भी करती हैं। दर्शकों से भी इन फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और आज भी इन्हें काफी पसंद किया जाता है। अब जल्दी ही पिता और बच्चे के प्यार पर बनी एक और फिल्म दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रही है। खास बात तो ये है कि ये फिल्म ‘फादर्स डे’ के मौके पर ही रिलीज होगी। यानी इस फादर्स डे पर आप पिता और बच्चे के प्यार को दिखाती एक नई फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। ये फिल्म है ‘समर्पितः फादर्स लव’, जिसका फर्स्ट पोस्टर भी आउट हो चुका है और पोस्टर जारी होते ही ये फिल्म चर्चा में आ गई है।

जारी हुआ फिल्म का पोस्टर

‘इंडियन मोशन प्रिंसिपल्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’, अंधेरी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान नायशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित आगामी हिंदी फिल्म ‘समर्पित: फादर्स लव’ का पोस्टर लॉन्च हुआ। फिल्ममेकर साक्षी यादव द्वारा निर्मित और एक्सहान खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिता और बेटे के के अटूट और गहरे संबंधों की एक ऐसी कहानी है, जो दिल को छू लेती है। फिलहाल इस फिल्म का पोस्टर ही जारी हुआ है और ये अभी से चर्चा में आ गई है। फिल्म का पोस्टर बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला है। पोस्टर में नजर आ रहे अंकित यादव के चेहरे पर एक पिता के संघर्ष की कहानी साफ-साफ देखी जा सकती है।

फिल्म की कास्ट

बॉलीवुड में अक्सर मां के त्याग को केंद्र में रखा जाता है और ऐसी कम ही फिल्में देखने को मिलती हैं, जो पिता के प्यार को परिभाषित करती हो। लेकिन, यह फिल्म उस मौन संघर्ष और सुरक्षा के घेरे को समर्पित है जिसे एक पिता बिना किसी दिखावे या शोर-शराबे के अपने परिवार के इर्द-गिर्द बुनता है। इस फिल्म में अंकित यादव लीड रोल में नजर आएंगे, जिन्होंने एक पिता की भूमिका निभाई है। अंकित यादव के साथ जया भट्टाचार्य, जावेद हैदर, प्रशिका शर्मा, देव व्यास और मीत वर्मा जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

ये फिल्म इसी फादर्स डे से पहले यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके जरिए मेकर्स पिता के उस अनकहे संघर्ष को एक नई पहचान देगी जिसे अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। अंकित यादव और निशा अली द्वारा लिखित इस कहानी को श्री सिंधु, अग्नि वरण, बिस्वजीत घोष और फराज अहमद ने म्यूजिक दिया है।

ये भी पढ़ेंः यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम’, सीएम योगी ने भी देखी फिल्म, कृष्ण बन छा गए सिद्धार्थ गुप्ता

‘राजा शिवाजी’ के लिए अभिषेक बच्चन ने नहीं लिया एक रुपया, फ्री में क्यों की रितेश देशमुख की फिल्म? बताई वजह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp