
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी बीते 16 सालों से भारत में रह रही थीं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस कई हिंदी रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। मंदाना करीमी ने इंडिया में ही शादी की, जो कि चली नहीं। अपनी जिंदगी के 16 सालों में उन्होंने इतना कुछ देख लिया है कि अब मंदाना ने आखिरकार भारत छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जाते-जाते उन्होंने फैंस को बताया कि भारत उनके लिए दूसरे घर जैसा था, लेकिन मंदाना ने सुरक्षा कारणों की वजह से देश छोड़ने का दुखद फैसला लिया, जिससे उनके फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा।
16 साल बाद मंदाना करीमी ने छोड़ा भारत
मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह भारत को हमेशा के लिए अलविदा कह रही हैं। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला बताया, जिसकी वजह से उन्हें काफी दुख भी है। एक्ट्रेस ने कहा कि भारत उनके लिए सेकंड होम जैसा था, लेकिन अब वह नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी एक्ट्रेस मंदाना के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सुरक्षा कारणों और अपने करीबियों की सुरक्षा को लेकर उन्हें डर सता रहा है। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें मौत से बहुत डर लगता है और वो अपने किसी खास को नहीं खो सकती हैं।
मंदाना करीमी कौन हैं?
मंदना करीमी ईरान में जन्मी एक एक्ट्रेस, मॉडल और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो के जरिए भारत में मशहूर हुईं। करीमी 2000 में मॉडलिंग और फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं और बारत में 16 साल के लिए बस गई थीं। वह भाग जॉनी, रॉय और मैं और चार्ल्स जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ क्या कूल हैं हम 3 में भी दिखाई दीं।
अनिल कपूर संग की आखिरी फिल्म
मंदाना करीमी के काम की बात करें तो वह आखिरी बार ‘थार’ में नजर आई थीं। फिल्म में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में थे। मंदाना करीमी फिल्मों के साथ-साथ ‘बिग बॉस’ के नौवें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं और कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में भी दिखाई दी थी।
ये भी पढे़ं-
IMDb लिस्ट में छाया ‘Sapne vs Everyone 2’, सीरीज ने हासिल किया पहला स्थान, ओटीटी पर कर रही ट्रेंड
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






