
निर्देशक हार्दिक गज्जार की नई फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से चर्चा में बनी हुई है। इस माइथोलॉजिकल ड्रामा में भगवान कृष्णा की भूमिका निभाने वाले एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के अलावा ‘कृष्णावतारम’ की राधा भी चर्चा में हैं। उनके चेहरे की मुस्कान, खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में राधा का किरदार निभाकर एक समय पर एक्ट्रेस पारिजात काफी सुर्खियों में रहीं। अब 21वीं सदी की राधिका बन सुष्मिता भट लाइमलाइट में बनी हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि 32 साल की यह एक्ट्रेस कौन हैं?
कौन हैं ‘कृष्णावतारम’ की राधा?
सुष्मिता भट साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं। सुमेध के. द्वारा कंपोज किए गए गाने ‘तुलसी’ की सफलता के बाद उन्हें अलग पहचान मिली और अब एक्ट्रेस अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही हैं। कन्नड़ सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने तमिल में विक्रम प्रभु के साथ ‘लव मैरिज’ और मलयालम में ‘डोमिनिक एंड द लेडीज पर्स’ और ‘डीज इराए’ जैसी फिल्मों में काम किया। उनके फिल्मी सफर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा में ‘नाट्यम’ से हुई थी। अब सुष्मिता भट अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ में राधा बन छा गई हैं। एक्ट्रेस ने ममूटी, मोहनलाल से लेकर विक्रम प्रभु तक के साथ काम किया है।
डांस और एक्टिंग में माहिर हैं ममूटी की हीरोइन
सुष्मिता एक क्लासिकल डांसर भी हैं। ममूटी की फिल्म का ‘मार्गाजी’ गाने का वीडियो, जिसमें सुष्मिता का डांस दिखाया गया है। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अपनी पहली मलयालम फिल्म के साथ ही सुष्मिता ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों की तारीफें बटोरी हैं। इससे पहले उन्हें ‘कलजिगा’ और ‘चाउ चाउ बाथ’ जैसी फिल्मों में अपनी परफ़ॉर्मेंस के लिए पहचान मिली थी। गौतम वासुदेव मेनन, जिन्होंने तमिल में कई सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट की हैं। उन्होंने भी इस फिल्म के साथ मलयालम में एक सफल शुरुआत की है। इस फिल्म में ममूटी ने CI डोमिनिक का किरदार निभाया है।
कृष्णावतारम पार्ट 1 ने 6 दिन में कमाए इतने करोड़
Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में 8.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसका कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। छठे दिनइसने लाइव कलेक्शन में 4 लाख रुपये कमाए थे। दिन के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं। चौथे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें दिन इसने 1.35 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन यानी पहले मंगलवार को फिल्म ने शुरुआती अनुमानों के अनुसार 4 लाख रुपये कमाए।
ये भी पढे़ं-
टीवी एक्टर के लग्जरी हाउस से भी बड़ा है फराह खान के कुक दिलीप का घर, बोलीं- ‘ताजमहल बना रहा है’
2 घंटे 15 मिनट की बेहतरीन फिल्म, बनी सरप्राइज हिट, बजट से ज्यादा की कमाई, IMDb पर 8.2 रेटिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






