
2026 में अभी तक TVF की कुछ सबसे बेहतरीन सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला। ऐसे में द वायरल फीवर अपने मोस्ट अवेटेड सीरीज के नए सीजन और ताजा कंटेंट के साथ अपना दबदबा बनाए हुए है। इसमें ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ और ‘सपने vs एवरीवन सीजन 2’ शामिल है। इसी बीच, मेकर्स ने अपने दर्शकों को एक खुशखबरी भी दी है। TVF की ‘सपने vs एवरीवन सीजन 2’ अपने कंटेंट की वजह से चर्चा में है। इस सीरीज को दर्शकों से इतना प्यार मिला कि इसने IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज लिस्ट में नंबर 1 पर अपनी जगह बना ली।
सपने vs एवरीवन सीजन 2 बना IMDb का नंबर 1 शो
TVF ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सपनों को चाहने वालों ने इस बार सच में कमाल कर दिया। देखने, शेयर करने और ‘सपने Vs एवरीवन’ के हर पल को महसूस करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपका यह प्यार हमारे लिए सब कुछ है। SapneVsEveryoneOnPrime, नया सीजन, अभी देखें – सिर्फ primevideoin पर।’ इस पोस्ट पर लिखा है, ‘IMDb पॉपुलर इंडियन टीवी शोज’
TVF के इन शोज का भी रहा जलवा
‘सपने vs एवरीवन सीजन 2’ के पहले IMDb पर ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘एस्पिरेंट्स’ और ‘ये मेरी फैमिली’ जैसे पॉपुलर शोज भी अपनी जगह बना चुके हैं। अब एक बार फिर द वायरल फीवर ने इतिहास रच दिया है। The Viral Fever ने फिर साबित किया कि अच्छी कहानी अपने किरदारों को खुद खास बना देती है, उसे दिखावे की जरूरत नहीं होती।
सपने vs एवरीवन सीजन 2 की कहानी
इसकी कहानी दो लोगों पर बनी है। इसमें दो आदमी बिल्कुल अलग-अलग दुनियाओं में अपने सपनों का पीछा करते हैं- प्रशांत अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई की बेरहम फिल्म इंडस्ट्री से लड़ता है, वहीं जिमी एक रियल एस्टेट का माहिर खिलाड़ी जिसे ‘सेल्स गॉड’ कहा जाता है। वह अपने मामा से बदला लेना चाहता है। दोनों ही सोचते हैं कि क्या किस्मत पहले से तय होती है या यह हमारी अपनी पसंद होती है?
ये भी पढे़ं-
155 मिनट की फिल्म का क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें, नहीं भूल पाएंगे कहानी, सस्पेंस से है भरपूर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






