
‘भाबीजी घर पर हैं’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए मशहूर आसिफ शेख ने मैशेबल इंडिया को अपने घर का टूर करवाया। अपने आरामदायक टीवी रूम से लेकर खूबसूरत किचन और घर के उन कोनों तक, जो पहले कभी किसी ने नहीं देखे थे। आसिफ शेख ने फैंस को टेलीविजन से परे अपनी जिंदगी की एक अनोखी झलक दिखाई। आज हम विभूति नारायण मिश्रा उर्फ आसिफ शेख के घर का टूर करवाने वाले हैं, जो बहुत ही खूबसूरत है। आसिफ शेख ने मुंबई में अपना सपनों का आशियाना बनाया हुआ है और यह बिल्कुल जन्नत जैसा सुंदर है। यहां उनके घर की तस्वीरें देख सकते हैं।
आसिफ शेख का लग्जरी घर
आसिफ शेख का घर आधुनिक सुविधाओं और निजी पसंद का एक बेहतरीन मेल है। चारों ओर हरियाली से घिरे इस घर में एक लकड़ी के दरवाजे से एंट्री होती है, जो बहुत बड़े लिविंग-कम-डाइनिंग स्पेस की ओर ले जाता है। इस अपार्टमेंट का लेआउट बटरफ्लाई जैसा है, जिसमें दो अलग-अलग लिविंग स्पेस हैं। एक प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी मुलाकातों के लिए और दूसरा परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए। हल्की रोशनी, हरे-भरे पौधे और हल्के रंगों के फर्नीचर का इस्तेमाल इस तरह से किया गया है कि देखकर सारी थकान खत्म हो जाए और दिल को सुकून मिले।
प्रोफेशनल मीटिंग एरिया

आसिफ शेख के पसंदीदा फर्नीचर की झलक
लैविश लिविंग रूम क्यों है खास?
लिविंग रूम में एक खास कलेक्शन वाला हिस्सा भी है, जो इस जगह को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटता है। घर की बालकनी, जहां कई हरे-भरे पौधे लगाए गए हैं। फर्नीचर की बात करें तो एक्सेंट चेयर से लेकर डिजाइनर टेबल तक, घर की सजावट को एक शानदार और आधुनिक रूप देता है। कलाकृतियां, संगीत का एक खास कलेक्शन, चुरोस-थीम वाली सजावट और पुरानी चीजों से सजा ये आशियाना बहुत ही शानदार है, जिसकी तारीफ करना मुश्किल है।

आसिफ शेख इस जगह परिवार संग एंजॉय करते हैं

आसिफ शेख के घर का डाइनिंग एरिया

आसिफ शेख के घर की खूबसूरत बालकनी
खूबसूरत डाइनिंग एरिया
लिविंग रूम का दूसरा हिस्सा आराम से समय बिताने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें एक रिक्लाइनर कुर्सी, एक जगह से दूसरी जगह ले जाने लायक सेंटर टेबल और एक शानदार व्यू, जो इस जगह को और भी खूबसूरत बनता है। डाइनिंग एरिया सादा, लेकिन खूबसूरत है। इसमें कांच के टॉप वाली मेज, लकड़ी की कुर्सियां, दीवार पर शीशे की सजावट और एक स्टाइलिश झूमर है, जो इसे एक शानदार लुक दे रहा है। किचन को डाइनिंग टेबल के कोने में बड़े ही सलीके से बनाया गया है, जिससे टेबल और घर के दूसरे हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

आसिफ शेख यहां रखते हैं कुरान और अवॉर्ड
आसिफ शेख कुरान कहां रखते हैं
एक्टर ने घर में ट्रॉफी के लिए एक अलग से कॉर्नर बनवाया है, जहां अवॉर्ड्स के अलावा कुरान भी रखी हुई है। आसिफ शेख ने यह भी कहा कि वह रोज हॉल में बैठकर रोजाना नमाज पढ़ते हैं। इनके घर पर कई भाषा में कुरान उपलब्ध है।

मनोरंजन के लिए स्पेशल रूम
मनोरंजन के लिए घर में है अलग हिस्सा
आसिफ ने बताया कि मनोरंजन सबसे जरूरी है और इसलिए घर का सबसे पसंदीदा हिस्सा है, जो एक बड़े टीवी यूनिट और सोफा-कम-बेड के साथ डिजाइन किया गया है। इस जगह के माहौल से मेल खाने के लिए इसकी सजावट को सिंपल रखा गया है।
ये भी पढ़ें-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






