
जब भी एकता कपूर के टीवी शोज का जिक्र होता है तो ‘कसौटी जिंदगी की’ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये एकता कपूर के सबसे हिट शोज में से एक है, जिसने कई कलाकारों को पहचान दी थी। प्रेरणा का किरदार निभाकर जहां श्वेता तिवारी घर-घर में मशहूर हो गईं तो वहीं अनुराग बसु के रोल में नजर आए सिजेन खान को भी खूब पसंद किया गया। मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए रोनित रॉय, कोमोलिका के किरदार में दिखाई दीं उर्वशी ढोलकिया और अन्य कलाकारों ने भी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। लेकिन, क्या आपको इस सुपरहिट शो की एक और लेडी वैम्प अपर्णा याद है? वही अपर्णा, जो अनुराग बसु की तीसरी पत्नी बनी थी। अपर्णा ने ही अनुराग बसु को मौत के घाट उतारा था और इस एक सीन को लेकर उन दिनों उन्हें दर्शकों की खूब नफरत झेलनी पड़ी थी। ये किरदार गीतांजलि टिकेकर ने निभाया था, जो 18 सालों में काफी बदल गई हैं।
सबसे खतरनाक विलेन बनकर उभरी थीं गीतांजलि
‘कसौटी जिंदगी की’ में गीतांजलि टिकेकर ने अनुराग की तीसरी पत्नी अपर्णा बनकर एंट्री ली थी। शुरुआत में जहां ज्यादातर दर्शकों को कोमोलिका से नफरत थी तो वहीं अपर्णा उससे भी बड़ी खलनायिका बनकर उभरी, जिसने अनुराग को ही मौत के घाट उतार दिया था। सीरियल का ये एपिसोड उन दिनों टीवी के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एपीसोड बन गया था, जिसे देखने के बाद कईयों के तो आंसू ही निकल गए थे। अनुराग बसु की मौत वाले सीन ने कईयों को हैरान कर दिया था, क्योंकि अपर्णा करवाचौथ वाली रात ही अनुराग पर खंजर से वार करती है और उसे लगभग मार डालती है। लेकिन, अपर्णा का पहला पति देबु, अनुराग को बचा लेता है।
एपिसोड देख भावुक हो गए थे दर्शक
अनुगर पर अपर्णा के हमले वाला एपिसोड उन दिनों खूब देखा गया था और शो के सबसे भावुक सीक्वेंस में से भी एक था, जिसे देखने के बाद कईयों की आंखों से आंसू छलक पड़े थे। अपने किरदार के चलते उन दिनों गीतांजलि घर-घर में मशहूर हो गईं और इसके बाद उन्हें ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘नागिन 4’, ‘एक दूजे के वास्ते’ और ‘तेरे लिए’ जैसे शोज में भी देखा गया। अब पिछले कुछ सालों से गीतांजलि टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां उनकी झलक देखने को मिल जाती है।
को-एक्टर से की है शादी
गीतांजलि ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘कसौटी जिंदगी की’ की लेडी विलेन बनकर मिली, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। वहीं गीतांजलि टिकेकर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ के अपने को-स्टार सिकंदर खरबंदा से शादी की है। दोनों का एक बेटा भी है। सिकंदर खरबंदा भी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। खास बात तो ये है कि उनका शक्ति कपूर से भी खास रिश्ता है। दरअसल, सिकंदर, शक्ति कपूर के भांजे हैं। उनकी मां रेनू खरबंदा हैं, जो शक्ति कपूर की सगी बहन हैं। हालांकि, दोनों के बीच के कनेक्शन के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः सूरज नांबियार से तलाक की खबरों पर आया मौनी रॉय का रिएक्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, की जरूरी अपील
5 बार हो चुकी सर्जरी, अब छठी बार कैंसर की चपेट में ‘द फैमिली मैन’ के जेके की पत्नी, दर्द में एक्टर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






