
‘धुरंधर: द रिवेंज’, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये कमाए, जहां एक तरफ यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है, जहां फिल्म का पहला भाग नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, वहीं इसका दूसरा भाग सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। दुनिया भर में यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जबकि भारत में इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा ओटीटी रिलीज
प्लेटफॉर्म को दो हिस्सों में बांटने की इस रणनीति ने फैंस के बीच एक बड़ी बहस छेड़ दी है। यह बहस तब और तेज हो गई, जब ऐसी रिपोर्टें सामने आईं कि फिल्म के ओटीटी वर्जन में एक ‘एक्सटेंडेड’ और ‘अनसेंसर्ड’ कट वाले सीन्स शामिल है, जो सिनेमाघरों में दिखाए गए वर्जन से ज्यादा लंबा होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के 14 से 15 मई 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है। विदेशों में रहने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर एक अलग टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ के साथ रिलीज की जाएगी, जिसे ‘Raw and Unseen’ भी कहा जा रहा है।
नेटफ्लिक्स या जियो हॉटस्टार कहां देखें धुरंधर 2
इस नए रूप को एक ज्यादा डार्क और ज्यादा इंटेंस कट के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है, जिसमें बिना सेंसर वाला मटीरियल और थिएटर में रिलीज के दौरान हटाए गए कुछ एक्स्ट्रा सीन भी शामिल हैं। हालांकि, भारतीय दर्शकों को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं मिलेगी। इसके बजाय देश के दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, जिससे इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा कन्फ्यूजन अब खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ओटीटी एडिशन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 52 मिनट है, जो कि सिनेमा वर्जन से थोड़ा ज्यादा है। सिनेमा में रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट था। बता दें कि भारत में इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख अभी तक अनाउंस नहीं की गई है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






