digital products downloads

26 साल में ‘सोनपरी’ की फ्रूटी का इतना बदला रंग-रूप, एक्ट‍िंग छोड़ यूं कमा रही करोड़ों

26 साल में ‘सोनपरी’ की फ्रूटी का इतना बदला रंग-रूप, एक्ट‍िंग छोड़ यूं कमा रही करोड़ों

साल 2000 में आया ‘सोनपरी’ उस वक्त हर बच्चे का पसंदीदा टीवी शो हुआ करता था, जिसे देखने के लिए बच्चा पार्टी पूरा दिन इंतजार करती थी। आज से 26 साल पहले यह शो बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। इसे देखकर बड़े हुए लोग आज भी इसके हर किरदार और सीन को याद करते हैं, जो उनके दिलों-दिमाग में जगह बनाए हुए है। अल्तू अंकल उर्फ अशोक लोखंडे से लेकर सोन परी बनीं मृणाल कुलकर्णी तक, इसका हर कलाकार बच्चों का फेवरेट रहा है, लेकिन इसके अलावा एक और किरदार ऐसा है जो आज भी अपनी मासूमियत और भोलेपन के लिए याद की जाती है। हम बात कर रहे हैं, ‘सोनपरी’ की फ्रूटी की।

26 साल में इतना बदल गई ‘सोनपरी’ की फ्रूटी

‘सोनपरी’ में फ्रूटी का किरदार मासूम, प्यारी, चुलबुली और निडर छोटी बच्ची का था, जो तन्वी हेगड़े ने निभाया था। फ्रूटी एक साहसी बच्ची थी जो हर मुश्किल का सामना करती थी। शो में फ्रूटी के पास हमेशा एक परी और अल्तू अंकल रहते थे, जिनसे वह अपनी दिल की बात किया करती थी। तन्वी हेगड़े अब 26 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनका पुराना और नया लुक देखने को मिलेगा। इन बीते सालों में तन्वी हेगड़े का लुक काफी बदल गया है, लेकिन उनकी मासूमियत और भोलापन आज भी उसी तरह बरकरार है।

तन्वी हेगड़े ने पुरानी यादें की शेयर

‘सोनपरी’ की फ्रूटी यानी तन्वी हेगड़े की एक रील सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं, जिसमें वो अपने बचपन से लेकर अभी के फोटो को दिखा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी हर उम्र का लुक शेयर किया है, जिसमें उनके रंग-रूप में थोड़े बदलाव देखने को मिले। तन्वी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज तीन साल की उम्र में की थी और छोटी सी उम्र में खूब नेम-फेम कमाया। ‘सोनपरी’ के अलावा तन्वी हेगड़े कई सोज में नजर आ चुकी हैं, जिसमें ‘शाका लाका बूम-बूम’ और ‘हिप हिप हुर्रे’ शामिल है।

एक्टिंग छोड़े ऐसे कमा रही करोड़ों रुपये

तन्वी हेगड़े ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह ‘गज गामिनी’ फिल्म में नजर आईं थीं। इसके बाद ‘चैंपियन’, ‘राहुल’, ‘पिता’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘चल चलें’ और मराठी फिल्म ‘धुरंधर बतावदेकर’, ‘अथांग’ शामिल है। टीवी और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने के बावजूद, उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और आज गेमिंग की दुनिया में धूम मचा रही हैं। एक्ट्रेस से गेमर बनी तन्वी हेगड़े आज एक्टिंग से दूर अपने हिसाब से जिंदगी जी रही हैं।

ये भी पढे़ं-

‘धुरंधर 2’ OTT पर सर्च कर रहे और आपको भी नहीं मिल रही? जानिए क्यों, कब और कहां देख पाएंगे?

प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज, जिसके आगे फेल है ‘ग्राम चिकित्सालय’, IMDb रेटिंग मिली 9, हर एपिसोड कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp