
टीवी की दुनिया की खूबसूरत हीरोइन रुबीना दिलैक लंबे समय से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। आज भी रुबीना अपनी दमदार एक्टिंग से सीरियल्स और खूबसूरत लुक्स से म्यूजिक वीडियोज में कमाल करती रहती हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया के दौर में रुबीना को खूब ट्रोल भी होना पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार लोगों ने उन्हें बुड्ढी तक कह दिया है। लेकिन रुबीना ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। हाल ही में रुबीना ने खुद ही इसको लेकर खुलकर बात की है।
ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस
हाल ही में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में रुबीना ने खुलकर बात की। रुबीना ने कहा कि ‘मैंने कई ट्रोल्स को ये कहते सुना है, ‘बुड्ढी हो गई है, अजीब दिखने लगी है, शायद बोटॉक्स करवाया है, फेसलिफ्ट सर्जरी करवाई है, बॉडी टोनिंग करवाई है, अजीब दिखने लगी है।’ इस तरह की बातें। एक बात जो मैंने समझी है, वो ये है कि दूसरों की सोच पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है। लेकिन मैं उन पर कैसे प्रतिक्रिया दूं, इस पर मेरा नियंत्रण है।’
कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर भी बोलीं रुबीना
रुबीना ने इस बात पर भी चर्चा की कि सुंदरता के मानक कैसे नए आकार ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हर लड़की और हर महिला एक खास तरह से दिखना चाहती है। यह दुखद है कि लोग इस धारणा को सामान्य बना रहे हैं कि जब तक आपके होंठ भरे हुए न हों, गालों में बोटॉक्स न लगा हो, या नाक तराशी हुई न हो जिससे हर कोई एक जैसा दिखे, तब तक आप प्रतिस्पर्धा में पीछे हैं। लेकिन अगर हम सभी को एक जैसा दिखना है, तो आप इस तथ्य को कैसे स्वीकार कर सकते हैं कि ईश्वर ने आपको अद्वितीय बनाया है?’
टीवी की दुनिया की स्टार हैं रुबीना
बता दें कि रुबीना लंबे समय से टीवी की दुनिया में काम कर रही हैं और आज किसी स्टार से कम नहीं हैं। रुबीना ने कई सुपरहिट सीरियल्स में भी काम किया है। रुबीना ने अपने करियर की शुरुआत छोटी बहु से की थी और ये सीरियल सुपरहिट रहा था। इस सीरियल से रुबीना को स्टारडम मिला था। इसके बाद देवों के देव महादेव जैसे सीरियल में रुबीना ने कमाल का काम किया और सीता का रोल प्ले किया। इसके बाद से रुबीना ने लगातार सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है। साल 2018 में रुबीना ने अनुभव शुक्ला से शादी की थी।
ये भी पढ़ें- बच गई 2 बड़ी फिल्मों की टक्कर, अजय देवगन और अक्षय कुमार की मूवीज अब अलग-अलग होंगी रिलीज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






