
तमिल रवि मोहन हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। ‘पोन्नियिन सेल्वन’ के अभिनेता जो पत्नी आरती से अलग होने की खबरों के कारण चर्चा में हैं, मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने खुलासा किया कि तलाक होने तक वे फिल्मों में अभिनय नहीं करेंगे। रवि मोहन ने साल 2009 में शादी रचाई थी और अभी उनके 2 बच्चे भी हैं। आइये जानते हैं रवि मोहन के परिवार में कौन-कौन है।
15 साल बाद बिगड़ा रिश्ता
आपको बता दें कि तमिल अभिनेता रवि मोहन का विवाह आरती रवि से 4 जून, 2009 को हुआ था। उनके दो बच्चे हैं, आरव रवि और अयान रवि। 2024 में रवि मोहन ने 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद पत्नी आरती रवि से अलग होने की घोषणा एक पोस्ट के माध्यम से की थी। अपने पिछले पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘काफी सोच-विचार और विचार-विमर्श के बाद, मैंने आरती से विवाह विच्छेद करने का कठिन निर्णय लिया है। यह निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया गया है, बल्कि इसके पीछे निजी कारण हैं जो मुझे लगता है कि इसमें शामिल सभी लोगों के हित में हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस संदर्भ में, मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि इस कठिन समय में हमारी और हमारे परिवार के निजता का सम्मान करें और इस संबंध में किसी भी प्रकार की अटकलें, अफवाहें या आरोप न लगाएं और इस मामले को निजी ही रहने दें।’
अब बोले तलाक के बाद ही करेंगे काम
शनिवार को रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपना दुख लोगों के सामने रखा। रवि मोहन ने बताया कि उन्हें इस शादी में काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। बच्चों की फीस भरने के बाद भी उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं रवि मोहन के साथ ही उनकी दोस्त तनीषा फर्नांडिस भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और ट्रोल्स के निशाने पर भी हैं।
ये भी पढ़ें- मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






