digital products downloads

‘मुझ पर काला जादू किया’, रोते हुए रवि मोहन ने एक्स वाइफ पर लगाए आरोप, मिला जवाब- ‘सोते हुए शेर को नहीं जगाना चाहिए’

‘मुझ पर काला जादू किया’, रोते हुए रवि मोहन ने एक्स वाइफ पर लगाए आरोप, मिला जवाब- ‘सोते हुए शेर को नहीं जगाना चाहिए’

तमिल एक्टर रवि मोहन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले ही रवि मोहन ने पत्नी आरती से सोशल मीडिया के जरिए तलाक का ऐलान किया था, जिसने सबको चौंका दिया। आरती से अलग होने के बाद से ही रवि मोहन का नाम सिंगर केनीशा फ्रांसिस से जुड़ रहा है। इस बीच एक्टर ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने रोते हुए अपनी पत्नी आरती और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, रवि मोहन ने खुलासा किया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक वह अभिनय नहीं करेंगे। अब रवि मोहन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद, उनकी पत्नी आरती रवि ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जो तुरंत ही वायरल हो गया।

रवि मोहन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आरती रवि का क्रिप्टिक पोस्ट

रवि मोहन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आरती रवि ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, “सोते हुए शेर को कभी नहीं जगाया जाना चाहिए। अगर वह शेरनी है तो भगवान ही उसकी रक्षा करे। मेरी गरिमापूर्ण चुप्पी को कभी कमजोरी न समझें और न ही इसका गलत तरीके से फायदा उठाएं। अगर आवश्यक हुआ, तो अपने बच्चों और अपनी गरिमा की रक्षा के लिए, मैं अपने आराम के दायरे से बाहर निकलकर दुनिया का सामना सच्चाई से करूंगी। क्योंकि सच्चाई की हमेशा जीत होती है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रवि मोहन ने पत्रकारों से कहा, “बहुत से लोग सोचते हैं कि मैं साधु हूं और मुझे डांट पड़ सकती है। इतने लंबे समय तक चुप रहना मूर्खता है। तलाक होने तक मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। मैंने 23 साल तक दिन-रात काम किया है। मेरी 90% फिल्में सफल रही हैं। मेरे पिता और भाई ने चार साल तक काम नहीं किया। मैंने बचपन में अपने परिवार के लिए काम किया। मैं अपने परिवार के लिए यहां हूं। लेकिन, अब मेरे बच्चों को मुझसे मिलने नहीं दिया जा रहा।”

केनीशा को भगा दिया

उन्होंने आगे कहा, “क्या आप फेमिनिज्म नहीं जानते? मैं अपनी फिल्मों में महिलाओं के अधिकारों की बात करता हूं। क्या मैं महिलाओं के बारे में बुरा बोलता हूं? मेरी मां ने मुझे इस तरह नहीं पाला। मैं अपने बच्चों को कैसे छोड़ सकता हूं? मैं उनके लिए ही जीता था। लेकिन आज मुझे अपने बच्चों से मिलने की इजाज़त नहीं है। वे मुझे अभिभावकों के साथ स्कूल भी भेजते हैं। मैं उस जीवन से भाग निकला। आरती ने अपना हाथ काटकर मुझे शादी के लिए ब्लैकमेल किया। उसके फैमिली बैनर के तले बनी फिल्में करने पर मुझे मजबूर किया जाता था। पहली फिल्म खत्म होते ही दूसरी साइन करने को कहते थे। उन्होंने केनीशा को भी साइबर बुलिंग का शिकार बनाकर भगा दिया। मैं उनमें से किसी को भी चुपचाप नहीं छोड़ूंगा। मैं अब किराये के मकान में रह रहा हूं और वो आराम से रह रहे हैं।”

मुझ पर काला जादू कर रहे हैं- रवि मोहन

रवि मोहन ने अपनी एक्स वाइफ और उनके परिवार पर काला जादू करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा- ‘मुझे खून की उल्टी हो रही है। वो मुझ पर काला जादू कर रहे हैं। वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं’ अभिनेता ने दावा किया कि उनके पास पर्सनल अकाउंट नहीं है। उनका और आरती का जॉइंट अकाउंट है और आरती ही अकाउंट से जुड़े मामलों को कंट्रोल करती थीं और खर्चे का पूरा हिसाब मांगती थीं। अगर वह थोड़ी भी रकम निकालते तो उन्हें कॉल आ जाता था।

ये भी पढ़ेंः विक्की कौशल के बर्थडे पर कैटरीना का फैंस को सरप्राइज, शेयर की पहली फैमिली फोटो, दूसरी में दिखी बेटे विहान की झलक


संजय लीला भंसाली-नीरज पांडे संग काम करने के बाद भी कम नहीं हुई दुश्वारियां, अच्छे काम की तलाश में एक्टर, छलका दर्द

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp