digital products downloads

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, जिसके आगे फीका लगेगा ‘भौकाल’ का एक्शन, IMDb रेटिंग 8.2, सस्पेंस है लबालब

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, जिसके आगे फीका लगेगा ‘भौकाल’ का एक्शन, IMDb रेटिंग 8.2, सस्पेंस है लबालब

ओटीटी पर किसी ऐसी बेहतरीन सीरीज की तलाश में हैं, जिसमें एक्शन, सस्पेंस और क्राइम सबकुछ एक साथ देखना चाहते हैं तो आप ये धांसू सीरीज देख सकते हैं। यह एक्शन, क्राइम और सस्पेंस से भरपूर सीरीज मनोरंजन का एक पूरा पैकेज है, जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखती है। रोमांचक ट्विस्ट, जबरदस्त ड्रामा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह ऐसा रोमांच पैदा करती है जो ओटीटी कंटेंट में कम ही देखने को मिलता है। इस सीरीज ने अपनी दिलचस्प कहानी और बांधे रखने वाले सस्पेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसके अब तक 2 सीजन आ चुके हैं। ये एक्शन के मामले में ‘भौकाल’ को भी टक्कर देती है।

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज

प्राइम वीडियो की इस बेहतरीन सीरीज का नाम ‘अपहरण’ है। इसका पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2022 में आया था। इस हिंदी-भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज को वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म ALTBalaji के लिए सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने निर्देशित और सह-निर्मित किया है। अरुणोदय सिंह अभिनीत यह सीरीज क्राइम-एक्शन पर आधारित है और इसकी कहानी अपहरण, सस्पेंस, रहस्यमय मौत और एक्शन के इर्द-गिर्द घूमती है।

अपहरण सीरीज की हिट कहानी

सीजन 1 में अरुणोदय सिंह ने रुद्र श्रीवास्तव का किरदार निभाया है, जो उत्तराखंड पुलिस में एक सीनियर इंस्पेक्टर होता है। वह एक किडनैपिंग की साजिश में फंस जाता है, जिसमें अनुषा नाम की एक लड़की शामिल है, जिसका किरदार मोनिका चौधरी ने निभाया है। इस किडनैपिंग की साजिश अनुषा की सौतेली मां ने रची थी, ताकि वह पैसे ऐंठ सके। हालांकि, हालात तब और भी ज्यादा गंभीर हो जाते हैं, जब अनुषा का मर्डर हो जाता है। इस जुर्म का झूठा इल्जाम रुद्र पर लगता है और उसे तीन साल के लिए जेल भेज दिया जाता है।

दो हिट सीजन

सीजन 2 में दिखाया गया है कि रुद्र अपनी ड्यूटी और अपनी निजी जिंदगी के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है। अपनी पत्नी की लत का इलाज ढूंढ़ने में मदद करने के लिए RAW उसे एक खतरनाक मिशन पर सर्बिया भेजती है। उसका काम विक्रम बहादुर सिंह को पकड़ना है, जिसे VBS के नाम से भी जाना जाता है। वह एक वॉन्टेड क्रिमिनल है, जिसने एक महीने के अंदर नौ भारतीय RAW एजेंट्स की हत्या की है। इसके दोनों सीजन को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है।

ये भी पढे़ं-

मशहूर साउथ प्रोड्यूसर के. राजन का निधन, चेन्नई में की आत्महत्या, सिनेमा जगत में पसरा मातम

ऐश्वर्या राय का हीरो, जिसने एक्टिंग के लिए छोड़ी थी UPSC, एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर, राजघराने से है नाता

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp