digital products downloads

पंचायत सीजन 5 का है इंतजार? तो तुरंत देख डालें ये 7 दिल छू लेने वाली देसी वेब सीरीज

पंचायत सीजन 5 का है इंतजार? तो तुरंत देख डालें ये 7 दिल छू लेने वाली देसी वेब सीरीज

कुछ शोज ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी, हल्के-फुल्के मजाक और आम जिंदगी के ताने-बाने से हमारे दिलों में एक खास जगह बना लेते हैं। ‘पंचायत’ ने इस मामले में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण भारत की झलक, बेहद जुदा किरदार और भावनात्मक कहानी के दम पर यह सीरीज दर्शकों की सबसे पसंदीदा कम्फर्ट वॉच बन चुकी है। अब जब फैंस इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यह समय कुछ ऐसी ही अन्य बेहतरीन और दिल छू लेने वाली भारतीय वेब सीरीज को देखने का है, जो आपको उसी तरह के सुकून और मनोरंजन का अहसास कराएंगी।

ग्राम चिकित्सालय (अमेजन प्राइम वीडियो)

उत्तर भारत के भटकंडी नामक एक सुदूर गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज डॉ प्रभात सिन्हा (अमोल पाराशर) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक युवा डॉक्टर के रूप में वह सालों से बंद पड़े एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा शुरू करने की जद्दोजहद में लगा है। स्थानीय स्टाफ की कमी और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के बीच उसके लिए चीजें बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं। ग्रामीण परिवेश पर बनी यह कहानी डॉ प्रभात के संघर्ष और ग्रामीणों का दिल जीतने के उनके प्रयासों को बेहद खूबसूरती से दिखाती है।

दुपहिया (अमेजन प्राइम वीडियो)

‘पेंचायत’ की ही तरह ‘दुपहिया’ भी छोटे कस्बों और गांवों के आपसी जुड़ाव, हास्य और वहां के अनोखे मिजाज को पर्दे पर लाती है। यह कहानी ‘धड़कपुर’ गांव की है, जो पिछले 25 सालों से पूरी तरह अपराध मुक्त होने का जश्न मना रहा है। लेकिन इस गांव की शांति तब भंग हो जाती है, जब एक शादी से ठीक कुछ दिन पहले वहां से एक मोटरसाइकिल रहस्यमयी तरीके से चोरी हो जाती है। गांव की साख दांव पर होने के कारण, सभी ग्रामीण अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर उस लापता बाइक को ढूंढने के मिशन में जुट जाते हैं, जो दर्शकों को खूब गुदगुदाता है।

ट्रिपलिंग (जी5)

पारिवारिक रिश्तों की अहमियत समझाती यह सीरीज तीन ऐसे भाई-बहनों चंदन, चंचल और चितवन (सुमित व्यास, मानवी गागरू और अमोल पाराशर) की कहानी है, जो एक लंबे समय के बाद अचानक मिलते हैं। इसके बाद तीनों भारत की सैर पर एक मजेदार रोड ट्रिप पर निकल पड़ते हैं। इस सफर के दौरान उनके सामने कई व्यक्तिगत मुश्किलें और अजीबोगरीब चुनौतियां आती हैं। यह यात्रा उनके लिए खुद को पहचानने और रिश्तों की कड़वाहट को भुलाकर करीब आने का एक जरिया बन जाती है।

गुल्लक (सोनीलिव)

मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाने वाली यह एक बेहद खूबसूरत और मर्मस्पर्शी सीरीज है। ‘गुल्लक’ में मिश्रा परिवार के छोटे-मोटे झगड़ों, आर्थिक तंगहाली और आपस के गहरे प्यार को पिरोया गया है। यह सीरीज जिंदगी के सबसे साधारण पलों में भी हंसी और जज्बात ढूंढ निकालती है। इसका पुराना दौर याद दिलाने वाला अंदाज, घरेलू किरदार और सादगी इसे हर वर्ग के दर्शकों के लिए बेहद खास बनाती है।

परमानेंट रूममेट्स (अमेजन प्राइम वीडियो)

यह एक बेहद मनोरंजक और आधुनिक दौर की रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज है, जो तान्या और मिकेश (निधि सिंह और सुमित व्यास) के जीवन पर आधारित है। तीन साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद जब वे दोनों लिव-इन में रहने का फैसला करते हैं, तो उनकी जिंदगी में कई मजेदार और अप्रत्याशित मोड़ आते हैं। यह सीरीज आज के दौर के प्यार, कमिटमेंट और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को बेहद वास्तविक और दिल छू लेने वाले अंदाज में पेश करती है।

ये मेरी फैमिली (अमेजन प्राइम वीडियो)

90 के दशक के आखिरी सालों की यादें ताजा करती यह सीरीज एक छोटे बच्चे के नजरिए से उस दौर के मध्यमवर्गीय परिवार के ताने-बाने को दिखाती है। इंटरनेट और डिजिटल दुनिया से पहले के उस सुनहरे दौर में बचपन की यादों, भाई-बहनों के प्यार और माता-पिता की डांट-फटकार को इसमें बेहद संजीदगी से ढाला गया है। इस सीरीज का हर सीजन एक अलग परिवार की कहानी को सामने लाता है, जिससे हर पीढ़ी के लोग आसानी से जुड़ पाते हैं।

कोटा फैक्ट्री (नेटफ्लिक्स)

‘पंचायत’ की तरह ही ‘कोटा फैक्ट्री’ भी अपनी गहरी और भावनात्मक कहानी के लिए जानी जाती है। राजस्थान के कोटा शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज उन छात्रों के जीवन को दिखाती है, जो वहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। पढ़ाई के भारी दबाव के बीच उनकी दोस्ती, बड़े सपने, आपसी प्रतिस्पर्धा और निजी संघर्षों को इसमें बहुत ही संजीदा और जमीनी स्तर पर दिखाया गया है, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छू लेता है।

ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की हीरोइन संग तिलक वर्मा की डेटिंग के चर्चे, Neet-PG की तैयारी में ग्लैमरस हसीना

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp