digital products downloads

फटे कपड़े-बिखरे बाल, शोबिज में काम करने वाली महिला अब बदहाली में गुजार रही जीवन

फटे कपड़े-बिखरे बाल, शोबिज में काम करने वाली महिला अब बदहाली में गुजार रही जीवन

शोबिज की दुनिया में कोई यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि किसकी किस्मत कब बदल जाएगी। बस एक पल में एक आम इंसान मशहूर हो सकता है और ठीक उसी तरह एक स्टार सब कुछ खोकर गायब हो जाता है। फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो इस समय गरीबी में जी रहे हैं और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। शीला नाम की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शीला का कहना है कि उन्होंने कभी फिल्मों में काम किया था, लेकिन आज लोग उन्हें पागल कहते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिल्पा शिंदे ने उनके साथ डांस किया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और तब से शीला चर्चा का विषय बन गई हैं।

शोबिज की दुनिया से दूर बदहाली में पहुंची महिला

तनुज मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक महिला गुजारा करने के लिए सड़कों पर भीख मांगती हुई दिखाई दे रही है। फटे-पुराने कपड़े पहने, बिखरे बालों और अस्त-व्यस्त हालत में उस महिला ने बताया कि वह कभी फिल्मों में काम करती थी। वीडियो में देखने को मिलता है कि शीला कहती है, ‘मेरा नाम शीला है। मैंने फिल्मों में काम किया है। मैं अनाथ हूं और मेरा कोई नहीं है। अभी तो मेरे पास रहने के लिए कोई जगह भी नहीं है। मुझे लगता है कि अब मेरे मरने का समय आ गया है। हां, जब कुछ नहीं है तो मरने का समय ही तो है।’ कमेंट में कई लोगों ने उनकी हालत देख चिंता जताई और उनके लिए दुआ भी की।

शिल्पा शिंदे ने शीला संग किया धांसू डांस

वायरल वीडियो में आगे देखने को मिलेगा कि शीला कहती है कि लोग उसे पागल कहते हैं और आगे देखने को मिलता है कि पुलिस की मदद से उन्हें एक अनाथ आश्रम में रखा जाता है। अनाथ आश्रम 6 महीने रहने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल चुकी है। अब वो साफ-सुथरी और अच्छे कपड़ों में दिखाई देती हैं। उनका हेयरकट हो चुका है। इसी बीच, शीला से मिलने टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी पहुंची और उनके साथ जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर दोनों का डांस छाया हुआ है।

ये भी पढे़ं-

प्राइम वीडियो की खौफनाक सीरीज, 8.2 IMDb रेटिंग, सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली हॉरर थ्रिलर

मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp