
पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों को चौंकाया है। इन फिल्मों से लोगों को उम्मीदें तो कम थीं, लेकिन जैसे ही ये सिनेमाघरों में आईं दर्शकों से खूब तारीफें हासिल कीं और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर छप्परफाड़ कमाई की। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे एक यूट्यूबर ने महज 72 करोड़ के बजट में बनाया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 210 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। रिलीज के चार दिन बाद ही इस फिल्म ने चमत्कार कर दिया और हर तरफ इसकी चर्चा शुरू हो गई। फिल्म को रिलीज हुए अभी चार दिन ही हुए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन, अब तक ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई है। भारतीय दर्शकों को ये फिल्म देखने के लिए 29 मई तक का इंतजार करना होगा।
108 मिनट की हॉरर मूवी
ये फिल्म है ‘ऑब्सेशन’, जो 15 मई 2026 को यानी 4 दिन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये एक 1 घंटे 48 मिनट की आर रेटेड हॉरर-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन यूट्यूबर से फिल्ममेकर बने करी बेकर ने किया है और इसकी कहानी भी करी ने ही लिखी है। फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेटे लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये ‘द मंकीज पॉ’ की थीम पर आधारित है, जहां एक लड़का अपनी क्रश को हासिल करने के लिए ‘वन विश विलो’ नाम का जादूई खिलौने तोड़ देता है और उसकी इच्छा पूरी भी हो जाती है। लेकिन, जल्दी ही प्यार जुनून और स्टॉकिंग में बदल जाता है, जो उसकी जिंदगी को अंधेरी खाई में ले जाता है।
चार ही दिन में कर दिखाया कमाल
फोकस फीचर्स ने इस फिल्म को TIFF 2025 में देखकर करीब 1.5 करोड़ डॉलर में खरीदा था। कम बजट और नए कलाकारों के बावजूद इस फिल्म को दर्शकों से खूब तारीफ मिली और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ओपनिंक वीकेंड पर ही इसने ओपनिंग वीकेंड में अमेरिका में 1.72 करोड़ डॉलर का कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया। वहीं दुनियाभर में इसने 2.48 करोड़ डॉलर का कलेक्शन कर लिया है।
यूट्यूब पर हॉलीवुड स्टार
करी बेकर एक जाने-माने यूट्यूबर हैं, जिन्होंने फिल्ममेकिंग का रुख कर लिया। उनका पिछला प्रोजेक्ट यूट्यूब पर काफी चर्चा में रहा था और अब ‘ओब्सेशन’ के चलते वह फिर से सुर्खियों में हैं। अभी फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन ही हुए हैं और अभी से इसके सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है। ये फिल्म साबित करती है कि अच्छी फिल्म के लिए बड़ी स्टारकास्ट या बजट की नहीं बल्कि सच्चे जुनून की जरूरत होती है।
ये भी पढ़ेंः किसान परिवार का बेटा, एक्टिंग की खातिर केमिस्ट की नौकरी छोड़कर बना चौकीदार, 13 साल संघर्ष के बाद चमकी किस्मत
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






