
जूनियर एनटीआर ने 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मनाया और अपने जन्मदिन पर फैंस को भी तगड़ा सरप्राइज दिया। पहले तो प्रशांत नील के साथ जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ का टीजर जारी किया गया और फिर सुपरस्टार ने हैदराबाद स्थित अपने घर के बाहर उमड़ी भारी भीड़ का अभिवादन किया। जूनियर एनटीआर जैसे ही अपने घर के बाहर आए, उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और अभिनेता की एक झलक को फैंस उनके करीब आने लगे। ऐसे में सुपरस्टार के चारों ओर तैनात सुरक्षाकर्मी उनके करीब आने वाले प्रशंसकों को दूर धकेल रहे थे, जिससे अभिनेता कुछ नाराज से दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
जूनियर एनटीआर ने आधी रात को प्रशंसकों के साथ जन्मदिन मनाया
जूनियर एनटीआर ने हैदराबाद स्थित अपने आवास के बाहर प्रशंसकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उनके आवास के बाहर भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। ऐसे में सुपरस्टार के चारों ओर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। सुरक्षाकर्मियों के बीच एनटीआर मुस्कुराते, हाथ हिलाते और प्रशंसकों का गर्मजोशी से अभिवादन करते नजर आए। इसी दौरान कुछ प्रशंसकों ने अभिनेता के करीब जाने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें रोकने के लिए धक्का देना शुरू कर दिया। प्रशंसकों को पीछे धकेले जाने के तरीके से एनटीआर स्पष्ट रूप से नाराज दिखे और अपने सुरक्षाकर्मियों पर गुस्से से प्रतिक्रिया करते नजर आए।
ड्रैगन में जूनियर एनटीआर का लुक बिल्कुल अलग और दमदार है
इस बीच अभिनेता की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ का भी फर्स्ट लुक टीजर जारी हो गया है। ये टीजर तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम सहित पांच भाषाओं में जारी किया गया। जब से प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है, जूनियर एनटीआर के फैंस में इसे लेकर हलचल मची हुई है। फैंस बेसब्री से इसकी पहली झलक साझा किए जाने का इंतजार कर रहे थे, जिसके चलते टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और अब टीजर ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
टीजर में दिखा अलग दमदार अवतार
ड्रैगन के टीजर में जूनियर एनटीआर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार को “अफगान ट्रेडिंग कंपनी के लूगर असासिन इन चीफ” के रूप में दिखाया गया है। टीजर में बाद में अनिल कपूर के किरदार की भी झलक देखने को मिलती है। मैथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के सहयोग से बन रही फिल्म ‘ड्रैगन’ का निर्देशन ‘केजीएफ’ और ‘सलार’ फेम प्रशांत नील ने किया है। यह फिल्म 11 जून, 2027 को रिलीज होगी।
थलापति विजय के को-एक्टर ने किया धर्म परिवर्तन, कबूल किया इस्लाम, नाम बदलने पर जानें क्या बोले
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






