digital products downloads

समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में ‘अल्फा’ गर्ल्स की एंट्री

समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में ‘अल्फा’ गर्ल्स की एंट्री

स्टैंड अप कमेडियन समय रैना ने अपने हालिया स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के बिल्कुल नए सीजन 2 के साथ वापसी की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री आलिया भट्ट और शर्वरी की शो के सेट से एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों अभिनेत्रियां समय रैना के इस आगामी शो की पहली मेहमान बनी हैं। इस वायरल फोटो में आलिया और शर्वरी को मुंबई के एक लाइव परफॉर्मेंस वेन्यू ‘द हैबिटैट’ के संस्थापक बलराज सिंह घई और मशहूर कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ पैनल पर बैठे हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि बलराज और आशीष दोनों ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन का एक अहम हिस्सा रहे थे। इसके अलावा इस तस्वीर में पैनल के सामने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का एक नया लोगो भी साफ तौर पर प्रदर्शित होता दिखाई दे रहा है।

शो में आलिया की एंट्री पर फैंस की प्रतिक्रिया

आलिया भट्ट की इस शो में मौजूदगी को लेकर प्रशंसकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक फैन ने इस पर निराशा जताते हुए लिखा, ‘लेटेंट भी अब जल्द ही फिल्मों के प्रमोशन का जरिया बन जाएगा।’ वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘यार, इसके स्पॉन्सर्स भी अब संदिग्ध लग रहे हैं, यह शो अब पहले जैसा बिल्कुल नहीं रह सकता।’ एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अब यह शो पहले की तरह मजेदार नहीं रहेगा। मुझे लगता है कि इसमें असली कॉमेडियन्स या प्रभावशाली लोगों के बजाय सिर्फ बॉलीवुड हस्तियों की ही भरमार देखने को मिलेगी।’

Image Source : R/BOLLYBLINDSNGसमय रैना के शो में आलिया और शरवरी।

इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा विवाद

समय रैना का यह शो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया था, लेकिन जल्द ही यह एक बड़े विवाद में घिर गया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने शो के दौरान एक बेहद आपत्तिजनक और स्पष्ट सवाल पूछ लिया था। इस घटना के बाद शो और इसमें शामिल हास्य कलाकारों को जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और पैनल के अन्य सदस्यों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर (FIR) दर्ज की गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि शो के वेन्यू ‘द हैबिटैट’ में भी भीड़ द्वारा तोड़फोड़ की गई। इस पूरे मामले पर कई बड़े राजनेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इस भारी विरोध के बाद समय और रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कॉमेडियन ने सीजन 1 के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए।

aLIA BHATT AT LATENT
doonited advertisement

Image Source : R/BOLLYBLINDSNGसमय रैना के शो में पहुंचीं आलिया तो आया लोगों का रिएक्सन।

वाईआरएफ की आगामी फिल्म ‘अल्फा’

‘अल्फा’ यशराज स्टूडियोज के मशहूर स्पाई यूनिवर्स की एक आगामी जासूसी फिल्म है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत साल 2012 में सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘एक था टाइगर’ से हुई थी। इसके बाद 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ और 2019 में ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। साल 2023 में शाहरुख खान भी ‘पठान’ के जरिए इस यूनिवर्स का हिस्सा बने, जिसके बाद ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्में इस कड़ी से जुड़ीं। अब आलिया भट्ट और शर्वरी भी फिल्म ‘अल्फा’ के जरिए इस स्पाई यूनिवर्स में कदम रखने जा रही हैं। आदित्य चोपड़ा द्वारा लिखित और शिव रवैल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:  बेटा हुआ ग्रैजुएट तो खुशी से फूले नहीं समा रहे फवाद खान, पाकिस्तानी सुपरस्टार से कम हैंडसम नहीं है लाडला

अल्लू अर्जुन की हीरोइन संग तिलक वर्मा की डेटिंग के चर्चे, Neet-PG की तैयारी में ग्लैमरस हसीना, अब मां ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp