digital products downloads

कपूर खानदान की लाडली का हो गया ब्रेकअप? 2 साल चला रोमांस

कपूर खानदान की लाडली का हो गया ब्रेकअप? 2 साल चला रोमांस

खुशी कपूर पिछले दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। खुशी ने 2023 में ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था और इसी दौरान उनके और को-एक्टर वेदांग रैना के बीच डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद दोनों अक्सर साथ देखे जाने लगे। करीब 2 साल तक दोनों के रोमांस की चर्चा जोरों पर रही, लेकिन इस साल की शुरुआत में ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। अब तक खुशी कपूर और वेदांग रैना ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब वेदांग रैना ने इशारों-इशारों में अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है।

वेदांग रैना बोले- मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं

वेदांग रैना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। इम्तियाज अली की इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी दौरान ‘फिल्मी ज्ञान’ के साथ बातचीत में वेदांग रैना ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करते हुए कहा- ‘मैं किसी कपल से रिलेट नहीं कर सकता, क्योंकि मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं।’ वेदांग रैना की ये बात सुनने के बाद उनके ज्यादातर फैन यही सवाल कर रहे हैं कि क्या उनका और खुशी का ब्रेकअप हो चुका है?

2023 में उड़ी थी डेटिंग की खबरें

वेदांग रैना और खुशी कपूर के अफेयर की खबरें 2023 में सामने आई थीं। इस दौरान दोनों जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में काम कर रहे थे, जिसमें इनके साथ अगस्त्य नंदा और सुहाना खान भी लीड रोल में थे। सेट पर खुशी कपूर और वेदांग रैना की दोस्ती गहरी हुई और फिर अक्सर ही दोनों साथ नजर आने लगे। कोई फैमिली फंक्शन हो या पब्लिक इवेंट, दोनों साथ ही नजर आते थे। लेकिन, कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। वेदांग ने इस दौरान भी यही कहा था कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं।’

खुशी कपूर का नेकपीस

खुशी कपूर ने अप्रैल 2025 में गले में एक नेकपीस पहना था, जिसके बाद ये माना गया कि इशारों-इशारों में उन्होंने वेदांग रैना के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया  है। दरअसल, खुशी ने V और K नाम का पेंडेंट पहना था, जिसके बीच में दिल भी था। फैंस ने कहा था कि एक्ट्रेस ने बिना कहे अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। वहीं खुशी और वेदांग के करियर की बात करें तो दोनों ने ‘द आर्चीज’ में साथ काम किया था। इसके बाद खुशी ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ में नजर आईं और वेदांग को आलिया भट्ट के साथ ‘जिगरा’ में देखा गया था और अब वह ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन संग किया डेब्यू, फिर भी काम को दर-दर भटका एक्टर, टीवी वालों ने भी किया किनारा तो बोले- कोई नहीं पूछता


रणवीर सिंह के बैन पर बोले मनोज बाजपेयी, ट्रेलर लॉन्च पर पूछा था सवाल, जानें क्या बोले एक्टर?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp