
टीवी की दुनिया के सुपरस्टार दिलीप डोशी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्मी दुनिया के सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। टीवी की दुनिया का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के किरदार के लिए उन्हें घर घर में पहचाना जाता है। लेकिन कम ही लाग जानते हैं कि दिलीप जोशी ने फिल्मों में सलमान खान संग डेब्यू किया था। साथ ही दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया और टीवी की दुनिया में अपनी पहचान हासिल की। आज जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं दिलीप जोशी की जिंदगी की कहानी।
12वीं में फेल हो गए थे दिलीप
‘हम आपके हैं कौन’, ‘वन टू का फोर’, ‘हमराज’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘खिलाड़ी 420’ जैस कमाल की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके दिलीप जोशी का जन्म आज ही के दिन 1968 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। दिलीप बचपन से ही पढ़ाई में कमजोर थे लेकिन कला के प्रति उनका गहरा झुकाव रहा है। स्कूल के दिनों से ही प्ले और नाटक किया करते थे। इसी सिलसिले में 12वीं कक्षा में एक बार दिलीप फेल भी हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने 12वीं पास की और बीकॉम कॉलेज में एडमीशन ले लिया। दिलीप ने अपने कॉलेज के दौरान खूब थियेटर किया पहचान बनाई। 12 साल की उम्र से ही दिलीप ने थियेटर करना शुरू कर दिया था।
सलमान खान संग किया डेब्यू
बता दें कि दिलीप जोशी ने साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। इसी फिल्म ने सलमान खान को भी बॉलीवुड का स्टार बनाया था। इसके बाद दिलीप ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन दिलीप को सबसे ज्यादा पहचान दिलाई टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने जो कई साल से लगातार लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। इस सीरियल में दिलीप ने जेठालाल नाम के एक व्यापारी का किरादर निभाया है जो इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान चलाता है। इस पूरे सीरियल में सबसे ज्यादा दिलीप के किरदार को ही प्यार मिलता है। आज भी दिलीप को उनके इस किरदार के लिए घर-घर में पहचान मिली है।
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग काम करने पर क्या बोलीं भोजपुरी हीरोइन? गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






