digital products downloads

‘डॉन 3’ छोड़ना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, FWICE ने किया बैन

‘डॉन 3’ छोड़ना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, FWICE ने किया बैन

भारतीय सिनेमा जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एक कड़ा कदम उठाते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह विवाद फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने के बाद शुरू हुआ। पिछले हफ्ते इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फेडरेशन ने एक आंतरिक बैठक बुलाई थी, जिसके बाद सोमवार को मीडिया के सामने इस बड़े फैसले की घोषणा की गई। FWICE ने फिल्म उद्योग के लिए एक असहयोग निर्देश जारी किया है, जिसके तहत इंडस्ट्री के सभी लोगों और तकनीशियनों को रणवीर सिंह के साथ काम न करने की हिदायत दी गई है।

शूटिंग से ऐन पहले पीछे हटे रणवीर

खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने के ठीक पहले इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए थे, जिसके बाद मेकर्स और फेडरेशन के बीच तनाव बढ़ गया। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के तहत किया जा रहा है। इस विवाद पर FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि शूटिंग के महज 10 दिन पहले किसी प्रोजेक्ट को छोड़ देना एक बहुत ही गलत चलन है और इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ किया कि यह कड़ा फैसला फिल्म उद्योग के सामूहिक हितों की रक्षा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

फेडरेशन के शीर्ष नेतृत्व की बैठक और मेकर्स का भारी नुकसान

रणवीर सिंह के इस तरह फिल्म छोड़ने के बाद फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी, मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, मानद महासचिव अशोक दुबे और कोषाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव सहित शीर्ष नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण आंतरिक बैठक की। इस बैठक के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडस्ट्री को इस फैसले की जानकारी दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार यह विवाद पहले ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के पास भी पहुंचा था, जहां वरिष्ठ निर्माताओं ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी। एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि उन्होंने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और अन्य तैयारियों पर भारी-भरकम राशि खर्च की थी और रणवीर के अचानक हटने से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर हुई बातचीत का कोई अंतिम नतीजा नहीं निकल सका।

फरहान अख्तर का बयान और रणवीर सिंह का पिछला वर्कफ्रंट

इस पूरे विवाद और फिल्म में हो रही देरी पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक फरहान अख्तर ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ बदला है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आपको हमेशा अप्रत्याशित चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए और जब तक आपकी फिल्म वास्तव में कैमरे पर दर्ज न हो जाए, तब तक किसी भी चीज को पक्का नहीं माना जा सकता। आपको बता दें कि फरहान अख्तर ने आखिरी बार साल 2011 में एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डॉन 2’ का निर्देशन किया था, जिसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह को हाल ही में निर्देशक आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार शामिल थे।

ये भी पढ़ें:  धर्मेंद्र को मरणोप्रांत पद्म विभूषण, नम आंखों से अवॉर्ड लेने पहुंचीं हेमा मालिनी, फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp