
अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले और ऐसा लगता है कि इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ा है। सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते फिल्म को रफ्तार पकड़ने काफी मुश्किल हो रही है, जिसकी वजह से कमाई में कोई खास बढ़त दिखाने को नहीं मिल रहा है। आइए अब तक ‘चांद मेरा दिल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
5वें दिन भी नहीं चला चांद मेरा दिल का जादू
Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी अपने पहले मंगलवार को सिर्फ 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई थी और इसने 2.25 करोड़ कमाए थे, लेकिन मंगलवार के कलेक्शन में कोई बढ़त देखने को नहीं मिली। अपने ओपनिंग डे पर ‘चांद मेरा दिल’ ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का एक दिन का सबसे ज्यादा कलेक्शन रविवार को हुआ था, जब इसने 4.25 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही, फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 18.16 करोड़ और कुल इंडिया नेट कलेक्शन 15.35 करोड़ हो गया है।
‘एक दिन’ से बेहतर थी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई
‘चांद मेरा दिल’ का प्रदर्शन पिछले साल की फिल्म ‘सैयारा’ के मुकाबले काफी कम रहा है, जिसने अपने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ कमाए थे। ‘सैयारा’ ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। हालांकि, इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘एक दिन’, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी थे। उसके कलेक्शन के मुकाबले ‘चांद मेरा दिल’ का प्रदर्शन फिर भी बेहतर रहा है।
चांद मेरा दिल की कहानी
‘चांद मेरा दिल’ की कहानी दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हैदराबाद में अपने कॉलेज के दिनों में मिलते हैं। उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और बाद में अनचाही प्रेग्नेंसी के कारण परेशान होना पड़ता है। लड़की बच्चे को रखने का फैसला करती है और दोनों शादी कर लेते हैं। हालांकि, दबाव और निराशा के चलते उनके रिश्ते में कई मुश्किलें आने लगती हैं। एक झगड़ा आखिरकार हिंसक रूप ले लेता है, जो कहानी में एक अहम मोड़ बन जाता है और फिल्म का मुख्य टकराव बन जाता है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






