digital products downloads

‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या के भरतनाट्यम पर अब सोनल मानसिंह का भी फूटा गुस्सा

‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या के भरतनाट्यम पर अब सोनल मानसिंह का भी फूटा गुस्सा

अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। लेकिन, फिल्म के एक हिस्से को लेकर अनन्या जमकर ट्रोल हो रही हैं। ये वो हिस्सा है, जहां अनन्या स्टेज पर भरतनाट्यम कर रही हैं। इसे देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने अनन्या को उनकी परफॉर्मेंस के लिए निशाने पर लेना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर फिल्म का एक क्लिप शेयर किया जा रहा है, जिसमें अनन्या भरतनाट्यम कर रही हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इसी क्रम में पद्मविभूषण भरतनाट्यम डांसर सोनल मानसिंह ने भी नाराजगी जाहिर की है।

क्या बोलीं सोनल मानसिंह?

सोनल मानसिंह ने अनन्या पांडे की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- ‘सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये क्लिप बॉलीवुड वालों के लिे रिमाइंडर है कि हमारी परंपरा की लाज रखना सीखें। अगर आप किसी चीज के बारे में नहीं जानते तो उसमें हाथ न डालें। मैंने देखा है कि हॉलीवुड में सिर्फ ट्रेंड आर्टिस्ट को ही ऐसा करने के लिए कहा जाता है। वो एक्टर्स को नहीं कहते कि आप जाकर डांस करिए। मुझे इस बात को लेकर बॉलीवुड से बहुत शिकायत है।’

अनन्या के सपोर्ट में आगे आए चंकी पांडे

इससे पहले चंकी पांडे ने फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस पर रिएक्ट किया है। चंकी पांडे अक्सर ही अनन्या की तारीफ करते रहे हैं और अब उन्होंने एक बार फिर अपनी बेटी का बचाव किया है। चंकी पांडे ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा- “मुझे लगता है कि लोगों ने इसे पूरी तरह गलत समझा। यह कभी भी पूरी तरह से भरतनाट्यम नहीं था। यह एक फ्यूजन परफॉर्मेंस थी, उस तरह का एक्सपेरिमेंटल डांस जो अक्सर कॉलेज के छात्र सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में करते हैं।”

भरतनाट्यम के लिए अनुशासान की जरूरत- चंकी पांडे

चंकी आगे कहते हैं- “लोगों ने इसे ट्रेडिशनल भरतनाट्यम समझ लिया और उसी नजरिए से इसका आकलन करने लगे। लेकिन प्योर भरतनाट्यम के लिए सालों के लिए कठोर प्रशिक्षण, लगभग 20 सालों के अनुशासन और सटीकता की जरूरत होती है। यह बहुत ही टेक्निकल और स्ट्रक्चर्ड है, इसके हाव-भाव और भाव लगभग रोबोटिक लगते हैं। जबकि फिल्म में अनन्या का फ्यूचरिस्टिक, एडवांस डांस फॉर्म और ट्रेडिशनल डांस के एलिमेंट्स का  मिश्रण है। यह एक क्रिएटिव ब्लेंड है, शास्त्रीय प्रस्तुति नहीं। मैं लोगों से रिक्वेस्ट करूंगा कि वे प्रतिक्रिया देने से पहले फिल्म देखें और संदर्भ को समझें।”

चांद मेरा दिल ने कितनी कमाई की?

चांद मेरा दिल 22 मई को रिलीज हुई थी। चार दिनों में, फिल्म ने भारत में 4,031 शो में 2.25 करोड़ रुपये का शुद्ध संग्रह किया। इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारतीय सकल संग्रह 15.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि अब तक का कुल भारतीय शुद्ध संग्रह 13.25 करोड़ रुपये रहा है। विदेशी बाज़ार में, फिल्म ने चौथे दिन 0.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी सकल संग्रह 2.25 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म का विश्वव्यापी सकल संग्रह अब 18.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः विराट कोहली की जीत के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, नाम जप में डूबी आईं नजर, हाथ में दिखी बेहद खास चीज

न फिल्मी दुनिया से नाता, न कोई गॉडफादर, तेजी से आगे बढ़ रहा एक्टर, 9.2 IMDb रेटिंग वाली सीरीज देकर सबको किया पस्त

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp