कौन हैं ढिंचैक पूजा के पति? सिंगर से रचाई शादी, बोलीं- म्यूजिक वीडियो नहीं, सच है

कौन हैं ढिंचैक पूजा के पति? सिंगर से रचाई शादी, बोलीं- म्यूजिक वीडियो नहीं, सच है

27 मई को सिंगर और बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा ने एक रील शेयर की, जिसमें वह दुल्हन बनी हुई थीं और उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन दिया, ‘मेरी शादी की कुछ और क्लिप्स मैं अभी शेयर करूंगी।’ हालांकि, रील में दूल्हे का चेहरा छिपा हुआ था। कई यूर्जस को लगा कि शायद वह किसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन पूजा ने बताया कि अब वह शादीशुदा हैं। ढिंचैक पूजा ने अपने पति के बारे में बताया है।

ढिंचैक पूजा का पति कौन है?

ढिंचैक पूजा के पति का नाम यवन है और वह एक सिंगर भी हैं। ढिंचैक पूजा अपनी शादी का वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, लेकिन लोग उन्हें बधाई देने की जगह ट्रोल कर रहे हैं कि म्यूजिक वीडियो के लिए यह वीडियो पोस्ट किा गया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, उन्होंने कहा,

‘मैंने सच में शादी कर ली है। इसमें कोई झूठ नहीं है। यह कोई म्यूजिक वीडियो नहीं है, सच की शादी की है मैंने।’

ढिंचैक पूजा ने क्यों छुपाया था पति का चेहरा

पूजा ने आगे बताया कि उनकी शादी को काफी समय हो गया है। वह अपने पति से ऑनलाइन मिली थीं और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता की सहमति से शादी कर ली। सिंगर ने बताया कि उनकी शादी बहुत ही निजी तरीके से हुई थी। रील में अपने पति का चेहरा छिपाने की वजह भी बताई।

‘हमें समझ नहीं आ रहा था कि इसे पोस्ट करें या नहीं। फिर हमने सोचा, चलो इसे शेयर करते हैं। पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना अच्छा है पर मैंने अपने फैंस के साथ सब शेयर किया है तो लाइफ का यह चैप्टर भी मैंने सोच समझकर पोस्ट किया।’

ढिंचैक पूजा ने की पति की तारीफ

हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि वे अपने पति का चेहरा दिखाने में अभी कंफर्टेबल नहीं है। पूजा ने बताया कि उनके पति एक सिंगर हैं और वे बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्हें उनका गाना पसंद है और भले ही उन्होंने अभी तक साथ में गाना नहीं गाया है, लेकिन आने वाले दिनों में वे जरूर साथ मिलकर काम करेंगे।

ये भी पढे़ं-

‘कृष्णा और चिट्ठी’ रिव्यू: दर्शील की कप्तानी और अरुण गोविल का ठहराव, सादगी और जज्बातों की ईमानदार पिच पर रची गई कहानी

क्यों करण जौहर ने शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट को किया अनफॉलो? सामने आया पूरा माजरा

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp